देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन में मोती झील स्थित एक भवन में राष्ट्रीय विप्र स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 17 फरवरी 2018 को थाना हाइवे के मोहनपुर गांव में पुलिस की गोली से बालक माधव की मौत के महीनों गुजरने के बाद भी कार्यवाही न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। मृतक के पिता अमरनाथ शर्मा एवं उनके भाई राष्ट्रीय विप्र स्वाभिमान महासंघ के पदाधिकारियों से मिले और उन्हें जांच की लचर व्यवस्था से अवगत कराया। आचार्य बद्रीश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस गुंडागर्दी पर उतारू है । पुलिस खुलेआम सड़कों पर निरंकुश हो कर गुंडागर्दी कर रही है। जिसका प्रमाण मथुरा में माधव की हत्या एवं लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या है। विप्र स्वाभिमान संघ के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही पुलिस पर निष्पक्ष जांच ना करा कर मामले में लीपापोती करने का आरोप भी लगाया गया। विप्रो ने चेतावनी दी है कि अगर इस संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो विप्र स्वाभिमान महासंघ आंदोलन करने को बाध्य होगा । इस संबंध में नागेंद्र महाराज ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने लिए हम सीएम योगी से मुलाकात पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयाश करेंगे। विप्र नेता सौरभ गौड़ ने कहा कि पुलिस की गुंडा गर्दी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जाएगी। वहीं मृतक माधव के पिता अमरनाथ शर्मा ने बताया कि किस पुलिस ने उनके हस्ते खेलते पुत्र की पुलिस जान ले ली। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस अबसर पर अनिल कृष्ण, कुलदीप दुबे, रामदत्त मिश्र, पवन शाश्त्री, अशोक शर्मा , भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे.













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या