BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज में पर्यटन की अपार संभावनाएं

विश्व पर्यटन दिवस पर संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजकगणमथुरा। ब्रज में पर्यटन की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां हैरीटेजए वाइल्ड लाॅइफए धर्मिक स्थलए पुरातात्विक संग्रहालय संस्कृति भोजन की विविधता जैसे अनेक आयाम हैं जो पर्यटन उद्योग को चार चांद लगा सकते हैं। जरूरत इसे पर्यटकों के अनुरूप और बेहतर बनाने की है। ये विचार विश्व पर्यटन दिवस पर संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्वव्यापी चेन वाले वृन्दावन स्थित निधिवन सरोवर के जनरल मैनेजर रत्नेश सहाय ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आधे अधूरे मन से किए गए किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती। उद्यम आचरण मधुर व्यहार जैसी खूबियों वाले लोग छोटे से कार्य को लेकर ही बहुत आगे तक जाते हैं। उन्होंने मुम्बई सहित कई क्षेत्रों में फर्श से अर्श पर पहुंचे लोगों के उदाहरण देकर युवाओं को प्रेरित किया। डब्बे वाले से लेकर नीला मेहता के नमकीन शाॅप से जुड़ी कहानी प्रारंभ से अंत तक सुनाकर सभी को प्रेरित किया।
उप कुलपति डा अभय कुमार ने कहा कि देश में पर्यटन के अलावा इंटरनल तीर्थाटन भी बड़ी तादात में होता है। स्थानीय स्तर पर युवा इस दिशा में काम करके ब्रज के गौरव को जन.जन तक पहुॅचाने के साथ धनार्जन भी कर सकते हैं।
डीन डा कल्याण ने कहा कि पर्यटन की दिशा में भारत अनेक अनुकूल संभावनाओं वाला क्षेत्र है। यहां हर तरह की पर्यावरणीय परिस्थिति हर समय पर मौजूद हैं। इसके अलावा हर क्षेत्र में मौजूद विविधताओं का अम्बार यहां मौजूद है। इस दिशा मेें सकारात्मक सोच के साथ योजनाओं को अमली जामा पहनाने की दिशा में काम करना चाहिए। टूरिज्म एण्ड डिजिटल ट्रान्सफाॅर्मशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मि सहाय को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष पीयूष झा ने किया। 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More