BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कान्हा की नगरी में बजेगा रामनाम का डंका

मासानी पर रामलीला कार्यक्रम की जानकारी देते  श्रीरामलीला सभा के पदाधिकारी।
मथुरा(सुनील शर्मा)। भाद्र पद में भगवान श्रीकृष्ण तो क्वार मास में श्रीराम नाम का डंका कान्हा की नगरी में बजता है। ब्रज में रामलीला महोत्सवों की विधवत शुरूआत हो चुकी है। शहर से देहत तक झंडा पूजन के बाद मंचन की तैयारियां चल रही हैं। मथुरा की रामलीला का मुख्य आयोजन श्रीरामलीला सभा के बैनर तले रामलीला मैदान पर होगा। दो से 22 अक्टूबर तक 21 दिन तक यह आयोजन विधवत रूप से चलेगा। इस दौरान कान्हा की नगरी भगवान राम के जयकारों से गुंजाय मान रहेगी। धनुष यज्ञ, रावण, बध और भरत मिलाप मुख्य आकर्षण होंगे। इस बार झांकियों में राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी राष्ट्रहित की योजनाओं को उकेरा जाएगा। इससे रामलीला राष्ट्रवाद से जुड कर राष्ट्रभक्ति का संदेश भी देगी। रामबरात में 50 झांकियां निकलेंगी जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, ब्रज की परंपरागत कुश्ती आदि की झांकियां इसमें शामिल होंगी। रावण वध पर 70 फुट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा। गोपेश्वर नाथ चतर्वेदी ने बताया कि सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा है, रावण दहन की, इस का विरोध भी किया जा रहा है लेकिन यह तर्क संगत नही हैं, इस विरोध का कोई खास असर नहीं पडेगा। 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More