देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। सिंचाई विभाग का अपर खंड आगरा केनाल दफ्तर अव्यवस्थाओं का गढ़ बना हुआ है। एक ओर जहां किसानों को अधिकारी उपलब्ध नहीं होते तो वहीं परिसर में व्याप्त गंदगी सरकार के स्वछता अभियान को अंगूठा दिखा रही है । वहीं जनपद सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने किसानों की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। शासन से नामित जनपद सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनसे लगातार किसान शिकायत कर रहे थे, कि वे जब भी अपनी समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अपर खंड आगरा केनाल दफ्तर जाते हैं, तो वहां अधिकारी नहीं मिलते और वहां मोजूद विभागीय कर्मचारी उन्हें टहला देते हैं स इस पर हमारे द्वारा शनिवार को दफ्तर का औचक निरीक्षण किया तो अधिशासी अभियंता मोरमुकुट वहां नहीं मिले स विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि एक्सईएन मुख्य अभियंता यमुना ओखला अनिल कुमार के बुलावे पर बैठक में गए हैं स सुधीर ने बताया कि उन्होने उसी क्षण मुख्य अभियंता यमुना ओखला से दूरभाष पर बात की, जिस पर उन्होने ऐसी किसी भी बैठक के आयोजन से इंकार किया स सुधीर ने बताया कि कर्मचारियों की हाजिरी बाली बायोमेट्रिक मशीन भी दफ्तर में नहीं मिली स जबकि विभाग ने एक वर्ष पूर्व शासन को इसे लगाने की रिपोर्ट भेजी थी । अधिकारियों के बाहर काम से जाने वाला मूवमेंट रजिस्टर भी नदारद था स उन्होने साथ ही कहा कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में जहां चहुंओर गंदगी का साम्राज्य मिला तो वहीं शराब की बोतलें भी पड़ी थीं। सुधीर ने कहा कि उनके द्वारा इसकी शिकायत दूरभाष पर आगरा मंडल कमिश्नर और प्रमुख अभियंता कुणाल कुलश्रे्स्ठ से भी की है स इस पर प्रमुख अभियंता ने इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट बना कर प्रेषित करने को कहा है।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना