BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ

वृन्दावन(जहीर आलम)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अवसर पर वृन्दावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय  में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच गरीब लाभार्थियों को कार्ड वितरित किये। इसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अस्पताल में बना आयुष्मान बीमा कक्ष का उद्घाटन रेनू नामक गरीब महिला से फीता काटकर करवाया। अब इस कक्ष में गरीब लोग अपना बीमा बनवा सकेंगे। इसके लिए राशन व पहचान पत्र अनिवार्य है। गौरतलब है कि इस योजना से प्रदेश के लगभग 6 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक इलाज पूरी तरह से निःशुल्क किया जाएगा। इस योजना से अस्पताल में गरीब लोगो का 5 लाख तक इलाज मुफ्त में होगा। यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालो के लिए वरदान साबित होगी।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभशुभारम्भ अवसर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया है। जिसको आयुष्मान भारत का भी नाम दिया है। हम सभी प्रदेश वासी प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।  गरीबो का उत्थान कैसे किया जाए, गरीबी रेखा के ऊपर उन्हें कैसे लाया जाए इसके लिए प्रधानमंत्री  ने पहले भी 12 रुपए साल के हिसाब से 2 लाख का दुर्घटना बीमा किया था। उसके बाद 330 रु के हिसाब से 2 लाख का जीवन बीमा की व्यबस्था। और आज पूरे प्रदेश भर में 50 करोड़ गरीबो को 5 लाख तक के बीमा का खर्चा सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा गरीबों के हित को देखे गए सपने को प्रधानमंत्री चरितार्थ कर रहे हैं इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, सीएमओ डॉ. शेर सिंह , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार, सीएमएस डॉ. केके गुप्ता, डॉ. पियूष चौबे, नोडल अधीक्षक आयुष्मान मित्र, चिकित्सालय प्रबंधक डॉ नंदिता सिंह. डॉ एस के जैन. अनिल पारीख, शुभम कुशवाहा , अनूप शर्मा ,भरत सिंह, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More