BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वच्छता का संदेश देने आये उर्जा मंत्री को विदेशी श्रद्धालु ने दिखाया आईना

वृदावन में सफाई व्यवस्था को देखते उर्जा मंत्री श्रीकांत षर्मा। (मानव)
मथुरा। स्वच्छता का संदेश देने आये प्रदेश के उर्जा मंत्री को एक विदेशी महिला भक्त ने आईना दिखा दिया। विदेशी भक्ता के वृंदावन के प्रति लगाव, सुंदर वृंदावन की ललक के आगे उर्जा मंत्री बलगें झांकने लगे। शनिवार को जब प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा वृंदावन पहुंचे तो जगह जगह गंदगी थी, इसी बीच एक विदेशी महिला भक्त ने उर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि वह वृंदावन से बहुत प्यार करती हैं। वह वृंदावन को साफ देखना चाहती हैं लेकिन यहां के लोग ऐसा नहीं चाहते, लोगों की मानसिकता बदलने के लिए कुछ होना चाहिए। इस पर उर्जा मंत्री इधर उधर देखने लगे। 
इसके बाद उर्जा मंत्री ने दावा किया है जिल्द ही मथुरा वृंदावन नगर निगम देष के सबसे स्वच्छ 10 नगर निगमों में से एक होगा। इसके लिए प्रयास षुरु कर दिये गये हैं। इसी के तहत उर्जा मंत्री ने षनिवार को वृंदावन के कई क्षेत्रों का दौरा किया और सफाई अभियान में और तेजी लाने को कहा।
प्रेम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे श्रीकांत शर्मा ने युवाओं से आभियान में शामिल होने आहवान किया। पाॅलीथिन का प्रयोग रोकने की पहल के तहत कपडे के बैग वितरित किये गये। यहां उर्जा मंत्री ने कहाकि इस की शुरुआत बच्चों के साथ की गई है।  यह अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। नगर निगम की जलनिकासी की समस्या पर कहाकि यह पूरे प्रदेष की समस्या है, पिछले निगमों और नगर पालिकाओं ने बिना प्लानिंग के अंधाधुंध कालोनियां बसा दीं, कहीं कोई ठीक से काम नहीं हुआ। इस दिषा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उर्जा मंत्री ने कहाकि अखिलेष यादव और राहुल गांधी को जनता नकार चुकी है। अब बातों से काम नहीं चलेगा, काम करके दिखाना होगा। 2022 तक व्यक्ति को पक्की छत, हर घर में बिजली, हर घर में षोचायल होगा। अलीगढ  पुलिस के लाइव एनकाउंटर पर प्रदेष सरकार के प्रवक्ता ने कहाकि बदमाषों के आगे पुलिस हाथ बांधे खडी नहीं रहेगी। एनकाउंटर में मीडिया को बुलाये जाने की जांच चल रही है। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More