देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। अखिल ब्रह्मांड नायक अजन्मे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव से पूर्व सांय को बाबा बृषभान के घर से बधाई देने नन्दघर पहुंचे। वहां मन्दिर परिसर में जन्म बधाई की समाज गायन किया। समाज गायन के दौरान दोनों ओर से हास्य परिहास से सैकड़ों श्रद्धालु भक्त आनन्दित हो उठे।
सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर नन्द भवन में सुबह से ही बधाई देने व कृष्ण बलराम के दर्शनों को देश विदेश के कौन-कौने से हजारों श्रद्धालुओ का आना लगा रहा। शाम को श्री जी के पिताजी बृषभान बाबा की नगरी बरसाना से ब्राह्मण समुदाय के सैकड़ों वृद्ध व नवयुवक नन्दबाबा कर भवन बधाई लेकर पंहुँचे। वहां नन्दगाँव के गोस्वामी समाज ने प्रसादी मिष्ठान, इत्र व पान बीड़ा से स्वागत किया। तदोपरांत मन्दिर परिसर में जन्म बधाई के पदों का गायन किया गया। नंद भवन में बधाई गायन के दौरान देश विदेश से पहुंचे हजारों कृष्ण भक्त गायन को सुनकर भाव विभोर हो उठे।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
धर्मेंद्र ने 'प्रतिभाशाली' बेटे बॉबी देओल को दी बधाई