BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुस्साये लोगों ने विधुत विभाग व ऊर्जा मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

गुस्साये लोगों ने विधुत विभाग व ऊर्जा मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी कर किया प्रदर्शनवृन्दावन(जहीर आलम)।  ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में विधुत कटौती से लोगो का हाल बेहाल है। बच्चे परेशान हैं। बुनियादी जरूरतों के लिए  महिला व पुरुष इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। मामला है मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित धौरेरा गांव का। जहा एक सप्ताह से विधुत व्यवस्था चरमराई हुई है। अहिल्यागंज, धौरेरा सहित 3 गांवो में पिछले 7 दिनों से विधुत आपूर्ति ठप होने से आज स्थानीय लोगो के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने पागल बाबा स्थित बिजली घर का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।
आज दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों पागल बाबा स्थित विधुत स्टेशन पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने विधुत विभाग व ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। 
 विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगो के गुस्से का शिकार विधुत कर्यालय पर तैनात ऑपरेटर नरेश यादव को होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कर्मचारी के साथ जमकर खींचतान की। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला एवं पुरुषों की भीड़ के आगे एकमात्र बिजली कर्मचारी बेबस दिखाई दिया। सवाल यह उठता है कि आखिर ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।  गुस्साये लोगों ने विधुत विभाग व ऊर्जा मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी कर किया प्रदर्शनइस संबंध में स्थानीय निवासी अशोक भारद्वाज ने बताया कि मथुरा और वृंदावन दोनों ही जगह विद्युत आपूर्ति हो रही है लेकिन धौरौरा मैं लाइट काटी जा रही है। पानी के लिए बच्चे परेशान है लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही अहिल्यागंज निवासी चंदन सिंह निषाद का कहना है कि बाईपास के फीडर में 3 गांव की विद्युत 8 दिन से गुल पड़ी है। गांव में लघु उद्योग  पूरी तरीके से ठप पड़ा हुआ है। कहा की अगर विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो वह जन्माष्टमी के दिन मार्ग जाम करने को बाध्य होंगे। वही राकेश ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने को लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन सिर्फ आश्वाशन ही मिला है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि विधुत आपूर्ति सुचारू ना होने की स्थिति में वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में मौलिक कृष्ण गोस्वामी, अवनव  पचौरी,  राकेश, अशोक  भारद्वाज, गोपाल तिवारी, सतीश  चंद, रोबिश  पाठक, विनोद  शुक्ला,  प्रेमवती, माला  देवी, सावित्री  गौतम, शंकुतला, तरुण  शर्मा,  प्रीति, अनुराधा शर्मा, शीतल  शर्मा, आदि मौजूद रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More