देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर चामुण्डा कॉलोनी में क्लीनिक के पंजीकरण पर छह बैड का नर्सिंग होम चलता मिला है। यहां बच्चे को खून की बोतल एवं अन्य को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। चिकित्सक मौजूद नहीं था, जबकि तीन अप्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद थे।शिकायत पर एससीएमओ डॉ. पीके गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार चामुण्डा कॉलोनी ओम नगर स्थित श्री राम क्लीनिक पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि डॉ. अंशु शर्मा को क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन दिया गया है। वहां पर छह बैड का चिकित्सालय चलता मिला। फोटो थैरेपी यूनिट के अलावा बेबी आॅफ बबीता उम्र दो माह निवासी गांव बेसमा अलीगढ़ को खून चढ़ रहा था, जिस पर कोई लेबल अंकित नही था। यह खून कहां से प्राप्त किया गया। उसके मानक एवं खून चढ़ाना कब से शुरू किया गया यह अंकित नही था। दीपक पुत्र मान सिंह उम्र करीब 11 माह निवासी मीरपुर मांट, आरएस वर्मा उम्र करीब 65 वर्ष भर्ती थे और इनको ड्रिप चढ़ रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि मरीजों की देखरेख को चिकित्सक मौजूद नहीं था। तीन अप्रशिक्षित स्टाफ मौके पर मिला। क्लीनिक में बड़ा मेडिकल स्टोर संचालित मिला, जिसमें सभी प्रकार की दवाएं और इंजेक्शन मिले।
जनपद भर में पंजीकृत करा रखे हैं क्लीनिक
एसीएमओ डॉ.पीके गुप्ता के अनुसार संयुक्त टीम द्वारा श्रीराम क्लीनिक का निरीक्षण किया गया था जहां तमाम कमियां मिली हैं। जांच के दौरान जानकारी मिली कि डॉ. अंशु शर्मा ने कई क्लीनिक जनपद भर में पंजीकृत करा रखे हैं, जिनपर अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा चिकित्सा व्यवसाय किया जाता है। अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने/कराने वाले लोगों पर प्रभावी कार्रवाई होना जरूरी है। उक्त क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जांच आख्या टीम ने सीएमओ को सौंप दी है।













Related Items
ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी
कोरोना वायरस - हरियाणा रोडवेज की बसों में शुरू होगी मोबाइल क्लीनिक
नयति मेडिसिटी व नयति हाॅस्पीटल में तंबाकू निवारण क्लीनिक की हुई शुरूआत