देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक) । जिले की नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बीतीरात मुठभेड़ के दौैरान दो अंतर्राज्यीय चोरों को पकड़ा है, उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए चोरों ने कई जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनके पास से चोरी की लाइसेंसी बंदूक एवं चोरी का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आज दोपहर इन्हें एसएसपी बबलू कुमार के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया। वहीं एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बाजना कट यमुना एक्सप्रसवे के पास नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम गश्त पर पहुँचे तो मुखविर की सूचना मिली कि बाजना से खानपुर जाने वाले रोड़ पर गन्दा नाला पुलिया के पास तीन बदमाश खड़े हैं। पत्थर मण्ड़ी के पास सर्विलांस टीम के प्रभारी राकेश कुमार बताए गए स्थान पर रवाना हुए तो गाङियो की रोशनी मे तीन व्यक्ति दिखाई दिये। पुलिस को अपनी ओर आता देख एक बदमाश ने नौहझील पुलिस एवं सर्विलांस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया। जबावी फायरिंग करते हुए पुलिस ने रात एक बजे दो अभियुक्तों को दबोच लिया, जबकि तीसरा अभियुक्त भाग जाने में सफल रहा।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की शिनाख्त योगेश उर्फ योगेन्द्र पुत्र शंकरलाल नि. वाघई कटेलिया थाना नौहझील मथुरा, जबकि दूसरा राजेन्द्र पुत्र भूरी सिह जाट निवासी कौलाना थाना नौहझील, भागने वाले बदमाश बॉबी पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी नगला हंसी थाना राया है। गिफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक लाईसेन्सी बन्दूक सिंगल बैरल, 5 एलईडी,10 मोबाईल, सफेद धातु की एक जोडी पाजेब, 6 बिछुआ, पीली धातु की एक जोड़ी कुन्डल बरामद हुई है। पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने बताया की हम लोगों ने पहले थाना क्षेत्र में भी चोरीयाँ की है आज भी चोरी करने की फिराक मे थे। वहीं एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा पत्रकार वार्ता में की है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन