BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आक्रोशित लोगों किया बाजार बंद

सौंख में सीताराम मन्दिर कमेटी पदाधिकाारियों द्वारा तोडे़ गये देवोत्थानों को लेकर बैठक के उपरान्त विभिन्न जातियों के लोग
सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा के सीताराम मन्दिर प्रागंण में अलग-अलग जातियों के बने देवोत्थान और हरे पेड़ पौधों को मन्दिर कमेटी द्वारा जेसीबी से तोड़ दिये गये। देवोत्थान के टूटने की खबर लोगों को लग गई। इससें आक्रोशित होकर लोगों ने गुरूवार को कस्बे का बाजार बंद रखा। और सभी जातियों के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कमेटी पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को कस्बा के सीताराम मन्दिर प्रागंण में बने अपने पूर्वजों के देवोत्थान पर विभिन्न समाज की महिलाऐ और लड़कियां पूजा करने पहुंची। पूजा कर रही महिलाएंे और लड़कियां को मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं का पूजा का समान छुडा लिया और गाली-ग्लौज देकर धक्का मारते हुए मन्दिर परिसर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अवैध हथियार से फायर किया। इसके बाद कमेटी द्वारा सैकड़ों वर्ष पुराने करीब 40 देवोत्थानों और मूर्तियों को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। और छायादार हरे पेड़-पौधों को काट दिया। इसकी सूचना लोगों को लगी तो पुलिस को खबर कर दी। और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने देवोत्थान के स्थान पर मिट्टी डाल रहे टैक्टरों को रोक दिया गया। गुरूवार को सुबह इससे आक्रोशित लोगों ने कस्बा का बाजार बंद रहा और अग्रवाल धर्मशाला में बैठक की गई। इसे लेकर व्यापारी जगदीश प्रसाद के नेत्वृत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने वालोें में पूर्व चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, रोहितश्व गर्ग, छिद्दीलाल, उमेशचंद, सतीशचंद, चतुर्भुज शर्मा, राकेश, मोहनलाल चतुर्वेदी, पप्पू कुशवाह, सुभाष कुशवाह, कपूरचंद, सुनील कुमार, मुकट, राहुल राजपूत, उमाशंकर, मोनू प्रजापति, प्रमोद कुमार, योगेश, लक्ष्मन, हिमांशु, श्रीचंद, पवन, गिरीश, महेशचंद, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More