BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राह चलती युवती से छेड़खानी कर फोन छीना

 स्कूल से घर जा रही युवती को बाइक सवार ने छेड़छाड़ कर कसी अश्लील फब्तियांवृन्दावन(जहीर आलम)। सूबे की योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा के तमाम दावे भर्ती हो। लेकिन धरातल पर ये दावे खोखले ही नजर आ रहे हैं। तीर्थ नगरी में बेटियां कितनी सुरक्षित है इसकी बानगी आज गुरुवार को तब देखने को मिली। जब मनचलों से परेशान युवतियों को न्याय के लिए पुलिस की बजाय समाज सेविका के दर पर जाना पड़ा। हम आपको बता दे कि तीर्थनगरी में इन दिनों  मनचलों का बोल बाला है। आलम यह है कि इन मनचलों को ना तो पुलिस का कोई खौफ है। न ही समाज से कोई सरोकार। मनचलो की अश्लील फब्तियां व छेड़छाड़ के कारण बेटियों का राह चलना भी दुश्वार हो चुका है। मामला छेड़छाड़ से पीड़ित दो युवतियों का है। वृन्दावन के अलग अलग स्थानों से छेड़छाड़ का शिकार हुई युवतियो ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पहला मामला 25 जुलाई का है जब बाजार से रात 8 बजे अपने घर जा रही युवती को मनचलों ने राह में अकेली पाकर रोक लिया।  छेड़खानी और जबरदस्ती करते हुए युवक पीड़ित लड़की से उसका फोन भी छीनकर भाग खड़े  हुए। घटना के बाद पीड़ित अपने परिजनों को साथ लेकर पुलिस से शिकायत करने पहुंची। लेकिन पुलिस अज्ञात युवको की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी रही। न ही फोन ट्रेश किया  न ही मुकदमा दर्ज कर सके। इस बीच दबंग युवकों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय देते हुए 31 जुलाई को गोधूलि पुरम मार्ग पर युवती को अकेला पाकर पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देते हुए धक्का देकर भाग गए।  धक्के से गिरी युवती हाथ व पैर में चोट लगने से घायल हो गयी। वहीं रास्ता रोककर छेड़छाड़ की दूसरी घटना बीबीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ की है। छात्रा के अनुसार बीते 1 अगस्त को शाम 6:00 बजे जब वह कॉलेज से अपने घर जा रही थी कि तभी धोरेरा के समीप बाइक सवार युवक ने  रास्ता रोककर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख युवक भाग खड़ा हुआ। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुबह 9:30 बजे कॉलेज जाते वक्त छात्रा को  सुनसान रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हुए लड़की को अपने साथ चलने को कहा । विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। घटना को लेकर छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बेटियों के साथ हुई घटना पर खेद जताते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पीड़ित युवतियों के मीडिया के सामने आने की सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में गोधूलि पुरम  मैं घायल किशोरी को उपचार कराने के बाद तीन अज्ञात युवको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवागत कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है । वहीं दूसरे मामले में तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी।
 
 
राह चलती युवती से छेड़खानी कर फोन छीना

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More