BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम व एसएसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा

नाव द्वारा यमुना में आई बाढ़ को लेकर गांवों का जलीय निरीक्षण करते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी बबलू कुमार जिलास्तर पर सिविल डिफेंस स्थित कन्ट्रोल रूम का नम्बर-2470218
 
सिंचाई विभाग स्थित कन्ट्रोल रूम का नम्बर-2470334 पर हर पल की जानकारी
 
मथुरा(केके पाठक)। जनपद में बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी बबलू कुमार ने राजस्व, नगर निगम, सिंचाई तथा पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ अपरान्ह में जयसिंहपुरा तथा वृन्दावन स्थित केसीघाट एवं यमुना के घाटों पर बढ़ रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्रीय नागरिकों को आश्वास्त किया है कि जिला प्रशासन आकस्मिक स्थिति पर निरन्तर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ का खतरा नहीं है फिर भी जलस्तर बढ़ने पर सतर्कता बहुत जरूरी है।
डीएम ने बताया कि जनपद में 33 बाढ़ सुरक्षा चैकियां स्थापित हैं, जिनके माध्यम से हालातों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जिला स्तर पर सिविल डिफेंस में संचालित कन्ट्रोल रूम का नम्बर-2470218 तथा सिंचाई विभाग के कन्ट्रोल रूम का नम्बर-2470334 संचालित है, जिससे हर पल की सूचना को संज्ञान में लिया जा रहा है। वृन्दावन स्थित केसीघाट पर यमुना के बढ़ रहे जलस्तर के कारण किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पीएससी की दो कम्पनियों से डीएम ने वार्ता कर जानकारी ली। उन्होंने हर स्थिति पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर शेखरक्रान्ति सिंह, तहसीलदार आरपी पाण्डेय, नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More