BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सदभावना सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र ने किया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण करते पुलिस अधीक्षक यातायात डा. ब्रजेश सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है ये संस्था 
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। सदभावना सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, मथुरा के तत्वावधान मेंपर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत लोगों को वृक्षारोपण का महत्व बताया गया। बडी संख्या में  वृक्षों का रोपण किया गया । सभी लोगों में इस अभियान के प्रति जिज्ञासा देखी गई बहुत ही उत्साह पूर्वक पौधों को मैदान में रोपा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. ब्रजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज यह जानकर उन्हें बहुत अच्छा लगा सद्भावना प्रशिक्षण केन्द्र दो दशक से भी अधिक समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है जिसके लिए संस्था के संचालक बधाई के पात्र हैं । आज यहां जो वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है वह सराहनीय है क्योंकि हम देख रहे हैं कि अधिकांश शहर वायु प्रदूषण से ग्रसित हैं हमें सांस लेने के लिए शुद्ध वायु नहीं मिल पा रही है, जिसके जिम्मेदार हम स्वयं हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल ने कहा कि  “ वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ  “ मुहीम, संस्था की ओर से निरंतर चलती रहेगी । इस मुहिम में केवल वृक्षारोपण ही नहीं किया जाएगा, अपितु जनता-जनार्दन को भी इस महत्वपूर्ण अभियान में जोड़ा जाएगा । क्योंकि कोई भी योजना तभी सफल हो सकती है, जब उसमें जनता की भागीदारी हो । 
महिला समाज सेवी श्रीमती मंजू ने कहा कि जितनी तेजी के साथ वायु प्रदूषित हो रही है , उसके फलस्वरूप भविष्य, वर्तमान से कष्टकारी होगा । लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारी जकड़ती जा रही हैं , जिसका कारण वायु प्रदूषण है । हम चिकित्सकों के पास भाग रहे हैं, इलाज पर पैसा व्यय कर रहे हैं, लेकिन इन बीमारियों का स्थाई समाधान खोजना नहीं चाहते । वृक्षारोपण इन सब समस्याओं का हल है। सुषमा शर्मा ने कहा हमें लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने के लिए और उन्हें संरक्षित बचाने के लिए लोगों को जागरुक करना होगा और उन्हें इसकी महत्वता बतानी होगी ।
समाजसेवी लोकेश नौलखा ने कहा कि आज की वायु साफ और स्वच्छ नहीं है क्योंकि वृक्षों की संख्या कम होती जा रही है। बड़ी संख्या में वृक्ष काटे जा रहे हैं जिससे कि वायु में आक्सीजन की मात्रा कम होती जा रही है । 
 शीला चौहान ने कहा यदि हमको एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण चाहिए तो हमें कम से कम एक पेड़ गोद लेना होगा ।
धन्यवाद ज्ञापन देते हुए केन्द्र संचालक प्रभु दयाल ने कहा कि सद्भभावना प्रशिक्षण केन्द्र सदैव ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहा है  । संस्था की ओर से यह अभियान जारी रहेगा । कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल ने किया ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से राकेश यादव , सुरेन्द्र सिंह, मोहम्मद अबरार, इरशाद, साहिल खान, महेश शर्मा,  अनीस, अनुज यादव, मानवेन्द्र सिंह, लोकेश नौलखा, शीला चौहान, आभा, मंजू गर्ग, नमिता, पारूल, तस्लीम , अंजलि, निधि, रेशमा, ममता, वंशिका, पूजा, चंचल, मीना, बबिता, फातिमा, फरहीन, पिंकी, कुन्ती, शालू, शबनम, आरती, यास्मीन, पूनम, प्रेरणा, संजिका, डौली, नमिता, अराधना, संगीता, बबीता, नसरीन, तबस्सुम आदि उपस्थित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More