BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शहीद रामनिवास यादव की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

शहीद रामनिवास यादव की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टिजयपुर। जम्मू कश्मीर के सांबा सैक्टर की चमलियाल पोस्ट पर शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के एएसआई रामनिवास यादव की गुरुवार को सीकर जिले मेें उनके पैतृक गांव बाला वाली ढ़ाणी डाबला नीमकाथाना में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। यादव के बड़े बेटे संदीप ने मुखाग्नि दी। 

इस दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, सांसद सुमेधान्द सरस्वती, पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल, कल€टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक विनित कुमार, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेट जे.डी. मीणा, सुबेदार मेजर आशुतोष, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नीमकाथाना सुरेन्द्र सिंह, पीएस जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शहीद की पार्थिक देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

सांसद सुमेधानंद सरस्वती एवं राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की ओर से भेजे गए संवेदना संदेश को शहीद के बेटे संदीप एवं भतीजे हरिसिंह को दिया। गमगीन माहौल में जनप्रतिनिधियों, उपखंड अधिकारी जगदीश गौड़, तहसीलदार सरदारसिंह गिल, उपपुलिस अधीक्षक दिनेश यादव, नीमकाथाना के सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेन्द्रसिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रिश्तेदार, परिवारजनों, ग्रामवासी लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंत्येष्टि से पूर्व बीएसएफ के जवानों ने हवा में 3-3 राउण्ड गोली चलाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More