देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों के कारण निराशा के दौर से गुजर रही है, नाउम्मीद हुई जनता भाजपा राज की विदाई के दिन गिन रही है।
पीसीसी एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार देने के स्थान पर बेरोजगारी को बढ़ाया है । पंचायत राज के अधिकारों को कम कर सत्ता के विकेन्द्रीकरण की सोच को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में छात्र व युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है व्यापमं से लेकर एसएससी पेपर लीक प्रकरण ने बेरोजगारों के सपनों को धराशायी कर दिया है। उन्होंने कहा कि एकतरफ तो भाजपा के नेता महिलाओं का उत्पीडऩ कर रहे है दूसरी तरफ भाजपा सरकार जनता को भ्रमित करने के लिए महिलाओं की सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनाने का दावा कर रही है जो भाजपा सरकार के दोहरेपन का परिचायक है।
पायलट ने कहा कि देश व प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का भयानक क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा और मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री मृतकों के परिजनों को मुआवजा देना तो दूर सांत्वना के दो शब्द तक नहीं बोल रहे है। उन्होंने कहा कि गत् दिनों नीति आयोग ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान के कारण देश पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने राजकोषीय घाटे को बढ़ाकर 2.3 लाख करोड़ कर दिया है जो भाजपा सरकार की वित्तीय कुप्रबन्धन का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार काला कानून लाकर भ्रष्टाचार को संस्थागत करना चाहती थी जिसका कांग्रेस ने पूरजोर तरीके से विरोध कर सरकार को ऐसा करने से रोका।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए एआईसीसी के महासचिव व प्रभारी राजस्थान अविनाश पाण्डे ने कहा कि भाजपा के राज में कृषि अर्थव्यवस्था गिरकर 1.9 प्रतिशत पर आ गई है जो यूपीए के राज में 4.2 प्रतिशत तक थी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने पिछले बजट भाषण में साफ झूठ बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लागत पर 50 प्रतिशत लाभांश किसानों को दिया है जबकि सच्चाई यह है कि पूरे देश में किसान भाजपा की नीतियों के कारण कर्जे में डूब चुके है एवं आत्मघाती कदम उठा रहे है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल