BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्याम सगाई में दूल्हा नंदकुमार को गायन किया प्रस्तुत

श्याम सगाई में दूल्हा नंदकुमार को गायन किया प्रस्तुत मथुरा। नंदगांव कस्बे में आज अधिक मास के उपलक्ष्य में कसबे के श्रीजी सदन में श्याम सगाई का आयोजन किया गया। कमल मुखिया ने बताया कि गुरूवार शाम को ठाकुर जी के श्रीविग्रह (प्रतिमा) को श्रीजी सदन नंदगंाव से बरसाना के समीप सुदामा कुटी तक बैंड बाजों के साथ बग्गी में विराजमान कर ले जाया जाएगा। नंदगांव के सैंकडों ग्वाल बाल कान्हा के विवाह में बाराती बनेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राधा कृष्ण के विवाह का आयोजन होगा। बरसाना गोस्वामी समाज के लोग बारात की अगुवाई करेंगे। बुधवार को सगाई की विभिन्न परम्पराओं का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरीबल्लभ मुखिया, विजन गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, बालमुकंद गोस्वामी, रामशरण शर्मा, हुकम गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी, भगवत गोस्वामी, सतीश गोस्वामी, बालकिशन गोस्वामी, रद्दो गोस्वामी, छल्लो मुखिया, प्रकाश गोस्वामी, लक्ष्मण पुजारी, मुकेश गोस्वामी, हरीमोहन गोस्वामी, भुवनेश गोस्वामी, सालासर हनुमान मंदिर के मुख्य सेवायत श्रीगोविंद, दीपक, श्रीनारायण, बांकेगोस्वामी, ताराचंद गोस्वामी पूर्व चेयरमेन, आदि मौजूद रहे। 

 

नंदभवन में आज रथ में दर्शन देंगे नंदलाल

नंदगांव कस्बे मलमास के पहले दिन बुधवार प्रतिपदा को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 56 भोग के साथ अन्नकूट की भव्य झांकी सजाई गई। संध्या को अन्न्कूट की समाज का आयोजन किया गया। सेवायत लोकेश गोस्वामी ने बताया कि गुरूवार को रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण रथ में विराजमान होंगे। शुक्रवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दौरान कृष्ण बलराम सावन माह की भांति प्राकृतिक फूल और पत्तियों से सुसज्जित रजत के हिंडोले में विराजमान होकर बंगली में दर्शन देंगे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More