BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विधायक ने किसानों की समस्या से कराया अवगत

नवीन उपमण्डी स्थल पर निरीक्षण करते प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद साथ में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं विधायक पूरन प्रकाश व अन्यप्रमुख सचिव ने किया मण्डी का निरीक्षण 

मथुरा। नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार के दिन राया कस्बे की मण्डी स्थल का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया वहीं स्वास्थ्य केन्द्र एवं थाना राया का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बल्देव विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने किसानों की समस्या से अवगत कराया। 

नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कृषि बुधवार के दिन नवीन स्थल उपमण्डी राया पहुंचे यहां पर गेहूं की तुलाई एवं पैसा भुगतान आदि के सबंध में किसानों से बातचीत की। इस दौरान किसानों ने गौसना समिति पर गेहूं देने के बाद भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की वहीं क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने कहा मौसम की मार से किसान पहले से ही परेशान है और दूसरी तरफ गेहंू क्रय केन्द्रों पर उन्हें परेशान करने की शिकायतें मिल रही है। जिस पर प्रमुख सचिव ने किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया वहीं प्रमुख सचिव ने थाना राया एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कागजात चेक किए और उन्होनंे बताया कि निरीक्षण में अभी तक कोई कमी नहीं मिली है सब कुछ संतोषजनक है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र,एडीएम वित्त राजस्व रविन्द्र कुमार,सीडीओ पवन कुमार गंगवार,आदि प्रमुख लोग साथ रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More