देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा में जवाहर बाग नया पर्यटन स्थल होगा। बाहर से आने वाले लोगों के अलावा स्थानीय शहरियों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। मथुरा में ये अपनी तरह का एकमात्र स्थ्ला होगा जो आमजन के लिए खुला होगा। हालांकि कुछ पैसे देकर ही पार्क में प्रवेश मिलेगा। सह नियर्ण समिति ने लिया है। यह धार्मिक स्थल न होकर शहीद स्मारक के तौर पर प्रचारित किया जाएगा और यहां आने वाले पर्यटकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ओपन एयरथ्रियेटर मंे प्राइवेट संस्थाओं को भी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अनुमति मिलेगी।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिला उद्यान समिति की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जबाहर बाग को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लायी जाये। साथ ही प्रत्येक कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समय से सम्पन्न किया जाये। उन्होंने हरबल पार्कों को और अधिक विकसित करने के साथ-साथ अनेक प्रकार की आयुर्वेदिक दवाओं के पेड़ लगाने के निर्देश दिये।
श्री चहल ने निर्देश दिये कि जबाहर बाग में उच्चस्तर का फूडकोर्ट बनाया जाये, जिससे आने वाले पर्यटक जबाहर बाग के साथ-साथ अच्छे फास्टफूड का अनन्द ले सकें। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद को निर्देश दिये कि एमवीडीए से समन्वय करके पार्किंग स्थल को विकसित किया जाये, जिससे आने वाले पर्यटक अपने वाहन को इधर-उधर न खड़ा कर सकें। उन्होंने जिला उद्यान समिति के सचिव एवं सदस्यों से वार्ता करने के पश्चात निर्णय लिया कि जबाहर बाग में स्थित तालाब को आकर्षक बनाकर उसमें बच्चों के लिए वोट डलवाई जायें, जिससे बच्चे और अधिक आनन्द ले सकें।
जिलाधिकारी ने ओपन जिम, झूले आदि की देखभाल करने के लिए गार्ड नियुक्त करने हेतु निर्देश जारी करते हुए कहा कि ओपन जिम में टेªनर की भी नियुक्ति की जाये। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी के माध्यम से जबाहर बाग में आने वाले पुरूष, महिला एवं बच्चों के लिए साइकिलों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जबाहर बाग के प्रवेश शुल्क 05 रूपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति, 100 रूपये प्रतिमाह, 250 रूपये त्रैमासिक एवं 400 रूपये अर्द्धवार्षिक तथा 600 रूपये प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष लगाने हेतु अपनी अनुमति प्रदान की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा के साथ जिला उद्यान समिति के नामित सचिव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।













Related Items
पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा भरतपुर, बजट घोषणाओं को लागू कर रही राज्य सरकार - सीएम भजनलाल शर्मा
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ