देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना वृंदावन के अंतर्गत पानी घाट स्थित किशोरी कुंज के समीप रह रहे दंपत्ति देवा मंडल एवं निशा मंडल को पड़ोस में हो रही वेश्यावृत्ति जुआ सहित अवैध कारोबार की शिकायत करना भारी पड़ गया । दबंगों ने पति पत्नी पर हमला कर लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया । शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। स्थानीय निवासी घायलों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे । जहां पुलिस ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत उपचार के लिए सौ सैय्या अस्पताल भेज दिया । वापस थाने लौटे देवा मंडल ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है । पीड़ित के अनुसार पानी घाट स्थित किशोरी कुंज के समीप एक मकान खाली पड़ा है जिसपर कुछ लोगो ने कब्जा कर रखा है । जिसमें जुआ, नशा कारोबार, से लेकर वैश्यावृत्ति के काम होते हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी बीती 9 मार्च को थाना वृन्दावन में तहरीर दे चुके है । लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई । पीड़ित के अनुसार आज बुधवार की दोपहर एक बार फिर उक्त लोगो को टोकने पर गोपाल, अवधेश, और शुशील निवासी पानीघाट ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति पत्नी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया । और लाठी डंडो से जमकर मारपीट की । पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय भेजा है वही घटना के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है । गौरतलब है कि अगर 1 माह पूर्व स्थानीय लोगो द्वारा दी तहरीर पर पुलिस कार्यवाही हो जाती तो आज पीड़ितों को दबंगो के हमले का शिकार न होना पड़ता।













Related Items
शुरुआती कारोबार में बाजार में मामूली गिरावट, निफ्टी 22,400 अंक से नीचे
20-21 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र अवैध : पंजाब के राज्यपाल
इस मंत्र का जप नियमित रूप से करेंगे तो होगी कारोबार में उन्नति