BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे धर्मगुरु

शरद गोस्वामी बल्लभाचार्य सम्प्रदाय प्रथमपीठ हर वर्ग के बलात्कारी को फांसी की सजा का हो प्रावधान - बल्लभाचार्य

उम्र सीमा में न मिले बलात्कारी को छूट 

बल्लभाचार्य सम्प्रदाय के गुरु 108 शरद गोस्वामी आये आगे।                                       

गोवर्धन। देश में बढ़ती यौन शोषण हिंसा और समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जम्मू कश्मीर के कठुआ गैंगरेप मामला हो या उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा विधायक पर लगे यौन शोषण, लगातार देश में बढ़ रही होम सोशल की घटनाओं ने परिवारों को उनके बच्चों को लेकर चिंता में डाल दिया है। 

वहीं जहां एक और सरकार महिला सुरक्षा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है वहीं आए दिन हो रही घटनाएं सरकारी सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। जहां पॉक्सो एक्ट में बदलाव के बाद 12 साल तक के लड़की के साथ बलात्कार जैसी घटना में फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं धर्मगुरु बलात्कार जैसी घटना में हर वर्ग के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। बल्लभाचार्य संप्रदाय के वंशज श्री 108 शरद गोस्वामी जी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और देश में हर वर्ग के आरोपी के खिलाफ बलात्कार के मामले में फांसी की सजा के प्रावधान की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जब 12 साल तक की किशोरी के साथ हुई बलात्कार जैसी घटनाओं में पॉक्सो एक्ट में संशोधन किया गया है और आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा का प्रावधान रखा गया है तो बलात्कार जैसी घटनाएं अक्षम है और किसी भी तरह के आरोपी को कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए लगातार हो रही यौन शोषण की घटनाओं ने देश में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल पैदा हो रहा हैं। परिवार के लोगों को अपने बेटियों के लिए डर पैदा हुआ है जहां राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों की सुरक्षा के लिए तमाम बातें करती हैं लेकिन सत्ता की कुर्सी आने के बाद महिला सुरक्षा और बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने जैसे मुद्दे ठंडे बस्ते में दिखाई देते हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More