देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शहर व जिला कमेटी की हुई संयुक्त बैठक
पदाधिकारियों को सौंपी जनसम्पर्क की जिम्मेदारी
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर भारतीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए जन आक्रोश रैली का 29 अप्रैल 2018 को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को सफल बनाने को लेकर रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रुप से शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक की गई। इस रैली में जिले कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में जाएंगे।
पूर्व सीएलपी लीडर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में आम जन त्रस्त है। किसानों का उत्पीड़न व मुआवजा ना मिलना बैंकों से पैसा गायब नाबालिग बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इस रैली में जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस जन सहभागिता करेंगे। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा वर्तमान एनडीए सरकार ने चुनाव से पूर्व जितने भी वादे किए थे किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। ना महंगाई कम हुई है ना एक के बदले 10 सिर नहीं आए , ना किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए , ना ही किसी नौजवान को रोजगार मिला ना ही किसानों की कर्जमाफी हुई, बल्कि अरबपति और उद्योगपतियों के कर्जे माफ किए गए।
जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने जनपद के सभी ब्लॉक व तहसील अध्यक्षों को रैली सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मोहन सिंह पूर्व मेयर प्रत्याशी, उमेश भारद्वाज, मो. तौफीक, विक्रम वाल्मीकि, दिनेश मोर्य, एमएम शर्मा, डॉ0 देवेंद्र यादव, विनोद शर्मा, हाजी सलीम शाह, मनोज गौड़, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, ठा.बिहारी लाल, दीपक वर्मा, निजामुद्दीन खान, विष्णु राजपूत, चैधरी श्याम सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया, राहुल अरोरा, राजू फारूकी, सिम्मी बेगम, शिखा चैधरी, कृष्णा माहौर, वकील कुरैशी आदि उपस्थित थे।बैठक का संचालन सेवादल चीफ मनोज गौड़ ने किया।













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी