देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
स्वयं सेवकों ने गणवेश में प्रस्तुत किए शारीरिक सौष्ठव
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीनदयाल नगर मथुरा की शिवाजी प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव रविवार को शाखा संघ स्थान शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित किया गया। वार्षिक उत्सव के प्रारंभ में परम पवित्र भगवा ध्वज को यथास्थान आरोहित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शारीरिक कार्यक्रमों में दंड प्रहार, लाठी चलाना , समता , संचलन, योग ,आसन , सूर्य नमस्कार ,संधि योग आदि प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉक्टर संजय ने कहा की संघ की शाखाएं वार्षिक उत्सव केा आयोजन करती हैं। वार्षिकोत्सव यानी कि शाखाओं पर पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का एक प्रदर्शन है ।संघ के स्वयंसेवकों ने नित्य शाखा पर आकर जो शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रम करते हुए संस्कारों को ग्रहण किया है , उसका प्रदर्शन वह वार्षिक उत्सव के दिन शाखा क्षेत्र के समाज के सम्मुख करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा कोई खेल खेलने का स्थान या परेड करने का स्थान मात्र नहीं है बल्कि संघ की शाखा दुर्जन शक्तियों में भय व्याप्त हेतु एवं सज्जन शक्तियों के संरक्षण हेतु है। संघ की शाखा स्वयंसेवक निर्माण के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।संघ संस्थापक पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी द्वारा 1925 में प्रारंभ किया गया संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है।
वार्षिक उत्सव में एकल गीत माधव गुप्ता व अमृत वचन सिद्धांत गोस्वामी ने प्रस्तुत किया। सुभाषित अमित चतुर्वेदी एवम संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले का वाचन भैया कृष्णा ने किया। मंचासीन अतिथियों का परिचय संघ के महानगर बौद्धिक प्रमुख विजय बंटा अग्रवाल ने कराया। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक गौरव जैन थे। कार्यक्रम का समापन बिगुल के साथ ध्वजा अवतरण से हुआ।वार्षिक उत्सव के अवसर पर नगर संघचालक बृजेश चतुर्वेदी, सेवा प्रमुख राजकुमार अग्रवाल ,बौद्धिक प्रमुख कीर्तिमान अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख कमल किशोर अग्रवाल महानगर विद्यार्थी प्रचारक, धर्मेंद्र, दिलीप ,प्रमोद, विजय अग्रवाल टाल वाले, योगेश पाल ,वेदांत गोस्वामी, यश अग्रवाल ,हर्ष आदि प्रमुख कार्यकर्ता व्यवस्था में रहे।













Related Items
दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम बदलेगा हर गरीब का जीवन
बाल शिशु गृह में फूटा कोरोना बम, 28 बच्चे संक्रमित मिले
यमुना में तसले में बह रहा था जीवित शिशु