BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौ सैय्या अस्पताल में डाॅ. की लापरवाही से महिला की जान पर बनी

सौ सैय्या अस्पताल में पीड़ित महिला के साथ परिजनपीड़ित महिला के पुत्र ने सविंदा पर तैनात महिला डाॅ. पर लगाया 4 हजार रूपये लेने का आरोप

वृंदावन। सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है जहां महिला डॉक्टर द्वारा आॅपरेशन के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गयी। गुरूवार को महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित महिला के पुत्र विनोद ने सीएमएस से डाॅक्टर के विरूद्ध लापरवाही बरतने की शिकायत की है। बताते चलें कि छाता के गांव तरौली जनूबी की रहने वाली सुमित्रा देवी (48) पत्नी स्वर्गीय ज्ञान सिंह को पेट में दर्द होने पर 26 मार्च को भर्ती कराया था। सविंदा पर तैनात महिला डाॅ. रश्मि गोयल ने बच्चेदानी क आॅपरेशन करने को कहा।

महिला के पुत्र विनोद का आरोप है कि आॅपरेशन के एवज में डाॅ. रिश्म गोयल ने 4 हजार रूपये लिये थे। 1 अप्रैल को आॅपरेशन के बाद महिला को छुट्टी कर गांव भेज दिया। परिजनांे का कहना है कि आॅपरेशन के बाद से महिला पेशंेट को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। जब डाॅक्टर से पूछा तो डाॅक्टर ने कहा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। लेकिन जब कई दिनों तक ब्लीडिंग नहीं रूकी तो परिजन बीते तीन दिन पूर्व वापस सौ सैय्या लेकर आये। ब्लीडिंग का कारण बार बार न बताने पर परिजनों ने हंगामा किया। तब कहीं जाकर महिला का अल्ट्रसाउण्ड कराया तो पता चला पेशाब की थैली में कट निकला है। फिल हाल महिला को आगरा के लिये रेफर दिया गया है। इधर लापरवाही एवं 4 हजार रूपये को लेकर सीएमएस डाॅ. के.के. गुप्ता से बात की तो उन्होनें बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है जांच कराई जायेगी। आरोप सही पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More