देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में व्याप्त अवव्यवस्थाआंे को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं छात्राओं को साथ लेकर प्रिंसिपल का घेराव किया।
नगर के चुंगी चैराहा के समीप स्थित गुरूवार को नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ हो रही अवैध फीस वसूली, के साथ विभिन्न समस्याओं का आरोप लगाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय की छात्राओं के साथ प्रिंसिपल का घेराव किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची छात्राओं ने फीस के नाम पर अवैध वसूली, विद्यालय में वॉशरूम, पेयजल आदि की सुचारू व्यवस्था ना होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्राओं से 15 सौ रुपए फीस वसूली जा रही है, जबकि यह सरकारी स्कूल है यहां पर फीस कम होनी चाहिये। वहीं प्रोस्पेक्टर्स फॉर्म के नाम पर 50 रुपए की वसूली की जा रही है। जबकि फार्म का निर्धारित शुल्क 10 रु बताया गया है। इन समस्याओं को लेकर जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शशांक शर्मा व प्रधानाचार्य गीता रानी शर्मा के बीच बातचीत के दौरान अचानक तीखी नोकझोंक हुई। छात्राएं बेखौफ होकर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर रही थी। वहीं स्कूल की शिक्षिकाएं उन आरोपों को नकारने में प्रधानाचार्य के साथ थी। बात इतनी बड़ी की मामला गहमागहमी का बन गया और पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के मध्य बीच बचाव करने की कोशिश की। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री प्रशांत शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित इस विद्यालय में छात्राओं को काफी समस्या है यहां छात्राओं से अत्यधिक फीस ली जाती है और ना ही रसीद दी जाती है। छात्राओं को वॉशरूम की व्यवस्था नहीं है पेयजल की व्यवस्था नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो विद्यालय के गेट पर तालाबंदी कर रहे धरने पर बैठेंगे। साथ ही उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं आरोपों के संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता रानी शर्मा ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के आरोपों को गलत बताया। कहा कि इन आरोपों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है। उन्होंने स्टाफ की कमी के चलते फीस की रसीद ना दे पाने की बात कही। साथ ही कहा कि यह लड़की जो आरोप लगा रही है वह फालतू लड़की है जो यहां पढ़ने नहीं आती हैं। इस अवसर पर ज्योती शर्मा, भावना सिंह, श्रद्धा दास, साक्षी मिश्रा, किशांगी गुप्ता, मनीषा दास, अभी शर्मा, बांके लाल शर्मा, सुभम शर्मा, शिवम तिवारी, लक्ष्मण सिंह आदि थे।













Related Items
नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव
नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान, सैकडा से अधिक बंदर पकड़े
आठवें दिन जारी रहा जल निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन