BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऊर्जा मंत्री ने मथुरा के बोरवेल हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक

चैक वितरित करते ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा जनता दर्शन में ऊर्जा मंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

जिले में लंबे समय से बंद पड़ी कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं का भौतिक निरीक्षण करने के दिए आदेश

मथुरा। यूपी के ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा जी ने शनिवार को मथुरा में राधा वैली स्थित आवास पर जनता दर्शन किया। ऊर्जा मंत्री जी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निराकरण के आदेश दिए। जनता दर्शन में ऊर्जा मंत्री जी ने किसानों की बकाया बिजली बिलों के भुगतान की समस्या, नियमित बिल प्राप्त न होने और कनेक्शन काटने में नियमों का पालन न होने की शिकायतों पर गौर किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने और किसानों व ग्रामीण उपभोक्ताओं को किश्तों में बकाया बिल जमा करने की योजना का लाभ देने का आदेश दिया। 

किश्त योजना के बारे में बताते हुए ऊर्जा मंत्री जी ने कहा, श्सरकार इस बार ओटीएस यानी एकमुश्त सरचार्ज माफी योजना नहीं लाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बकाया बिल के भुगतान में सुविधा देने के लिए 6 किश्तों में बकाया बिल जमा करने की योजना शुरू की गई है। यह योजना सिर्फ 6 महीने के लिए लागू की गई है। इसके अंतर्गत ग्रामीण उपभोक्ता अपने वर्तमान बिजली बिल के साथ बकाया बिल की 10ः राशि जमा करके, शेष बकाया को समान राशि की 6 मासिक किश्तों में जमा कर सकते हैं। निजी ट्यूबवेल कनेक्शनधारक किसान भी अपना बकाया जमा करने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत निजी ट्यूबवेल कनेक्शनधारक किसानों को वर्तमान बिल के साथ बकाया बिल की 20ः राशि जमा करनी होगी। इसके बाद बाकी राशि 6 समान मासिक किश्तों में जमा करनी होगी। पुलिस द्वारा आपराधिक मामलों की जांच में विलंब करने और लापरवाही बरतने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री जी ने वृन्दावन थाने में महिला शौचालय के निर्माण के लिए एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। 

गांवों में आने वाली गर्मियों के दृष्टिगत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हैंडपम्पों की उचित व्यवस्था करने के आदेश भी दिए। सरकारी खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर ऊर्जा मंत्री जी ने दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक अन्य प्रकरण में जिले में लंबे समय से बंद पड़ी कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं की स्थिति के बारे में जानकारी मिलने पर ऊर्जा मंत्री जी ने अधिकारियों को प्रयोगशालाओं का भौतिक निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More