BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसडीएम का ओचक निरीक्षण खामियां मिलने पर अधिनस्तो को लगाई फटकार

गोवर्धन तहसील परिसर के खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को हिदायत देते एसडीएम डीपी सिंहकिसानों के कार्य मे लापरवाही करोगे तो बच नही पाओगे, एसडीएम

मथुरा। एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह ने शनिवार को गोवर्धन तहसील परिसर का ओचक निरीक्षण किया । इस दौरान तहसील परिसर में व्याप्त गंदगी तथा लापरवाह अधिकारियों व खतौनी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कर्मचारियो को जमकर फटकार लगाई।

 किसानों की शिकायतों को लेकर जहाँ एसडीएम जितनी  सादगी वरत रहे है तो वही उससे कहीं अधिक उनके अधिनस्त तहसीलदार बिनोद कुमार लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे । किसानों से मिल रही तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों को जब एसडीएम ने संज्ञान में लिया तो तहसील के अधिनस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों में उस समय हड़कम्प मच गया जब एसडीएम डीपी सिंह स्वयं अपने कार्यालय से निकलकर तहसील के खतौनी कक्ष तथा लिपिक कानूनगो आदि के कक्षो का निरीक्षण करने पहुँच गए। जहाँ एसडीएम ने खतौनी कक्ष में पैसे गुल्लक की तलासी ली तथा राजस्व खतौनी की फीडिंग में वरती जा रही लापरवाही को लेकर तहसीलदार एवं कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए फटकार लगाई इतना ही नही एसडीएम ने तहसीलदार बिनोद कुमार को सख्त लहजे में बताया कि खतौनी की नकल एकल खिड़की से पन्द्रह रुपए में दिलाना सुनिश्चित करें उन्होने खतौनी विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि या तो सुधर जाओ अन्यथा मुकदमा झेलने को तैयार रहो । किसानों के प्रति तहसील कर्मियों को संवेदना रखनी चाहिए । लापरवाही करोगे तो बच नही पाओगे।

निरीक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील में कुछ कर्मचारी लापरवाही वरत रहे है। समय से कार्यालय नही पहुँच रहे है। किसानों से लगातार खतौनी कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। किसानों की समस्याओं को लेकर निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान कुछ लोगो के द्वारा सरकारी कार्य मे लापरवाही वरतने तथा कुछ अन्य मामले प्रकाश में आये है। हिदायत दी गई है। किसानों को खतौनी के नाम पर अवैध बसूली नही होने दी जायेगी।

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More