BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बांके बिहारी के मुख्य द्वार के पास महिला श्रद्धालु के सर पर गिरि ईंट, गंभीर घायल

बांके बिहारी के मुख्य द्वार के पास महिला श्रद्धालु के सर पर गिरि ईंट, गंभीर घायलवृंदावन। आगरा से बांके बिहारी के दर्शन करने आयी महिला श्रद्धालु के सर पर ईट गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में आर के मिशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सर में चोट इतनी गहरी है कि महिला के सिर में 15 टांके आए हैं। और उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। बताते चलें कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 12ः00 बजे आगरा के दंपत्ति सुभाष और उनकी पत्नी सरला बांके बिहारी मंदिर को दर्शन करने आए थे। जब वह दर्शन कर मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे तभी मंदिर के मुख्य गेट के समीप ऊपर से एक ईंट महिला श्रद्धालु के सर पर गिरी। जिससे महिला वही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। ईट कहां से गिरी कैसे गिरी यह पता नहीं चल सका। कुछ लोग कह रहे हैं कि ईट बंदर ने गिराई है तो वही दर्शन करने आए महिला के पति इसे मंदिर प्रबंधन की लापरवाही मानते हैं। इस संबंध में महिला के प्रति सुभाष ने बताया कि में अपनी पत्नी के साथ आगरा से आज बांके बिहारी के दर्शन करने आया था जब हम मंदिर की परिक्रमा करके आ रहे थे तभी मेरी पत्नी के सिर पर ऊपर से ईट गिरी जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। जिन्हें हम लहूलुहान हालत में आरके मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य गेट के पास इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि ईट कैसे गिरी मुझे नहीं पता पर वहां ईट गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More