BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : मंदिरों में उड़े रंग गुलाल, श्रद्धालु हुए सराबारे

मथुरा। ब्रज मंडल में होली की धूम मची हुई है। रंगभरनी एकादशी पर्व से कान्हा की नगरी में भी रंगोत्सव का उल्लास शुरू हो चुका है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश, बांकेबिहारी मंदिर में होली खेली गई। चारो तरफ भक्तो के टोल मस्ती में सराबोर होकर भक्ति के रस में गोते लगा रहे है। रस रसिया के रंगोत्सव में आनंद रस का अद्भुत वर्षण हो रहा है। बांके बिहारी लाल के दरबार मे हर कोई मस्ती के रस में सराबोर होने को बेताब है। चहुंओर रंग अबीर गुलाल की सप्तरंगी छटा का मनोहारी दृश्य दिखाई दे रहा है। स्वामी हरिदास जू के लाडले बांकेबिहारी लाल अपने भक्तो के साथ होली खेल रहे है। धवल श्वेत वस्त्र धारण कर ठाकुर बांके बिहारी लाल के श्रंगार आरती के बाद जैसे ही पट खुले मन्दिर परिसर रास रचैया की जय जयकार से अनुगुंजित हो उठा। अद्भुत नजारा,सेवायत गोस्वामी स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारियों से सोने चांदी के पात्रों में भरे टेसू के फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंगों की बौछार भक्तो पर डाल रहे है। भक्त भी अपनी सुधबुध खोकर रंग प्रसादी में तनमन भिगोने को बेकरार है। सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में रंग बिरंगे अबीर गुलाल की बदरी सी छा रही है। एक तरफ सेवायत गोस्वामीजन   द्वारा होली के रसियाओं का पारम्परिक गायन और दूसरी ओर बांके बिहारी लाल के जयकारे वातावरण में मस्ती का रस घोल रहे थे। जिसके रसरंग में हर कोई गोते लगाने को लालायित था। रंगप्रसादी का एक कण पाने को भी भक्तो में होड़ सी मची थी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू हुआ आनंद रस वर्षण का यह क्रम फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के आला अफसर जिलाधिकारी पुलकित खरे और एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More