देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नगर निगम की लापरवाही से अकू्रर के ग्रामीण हो रहे परेशान
उठते धुऐ के कारण गौशाला की 1400 गायें व सैकड़ों ग्रामीणों का जीवन खतरे में
वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम प्रशासन इन दिनों लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है यह हम नहीं कह रहे यह कहना है गांव अक्रूर के स्थानीय लोगों का जहां गांव के ही समीप बने डंपिंग ग्राउंड पर नगर निगम कर्मी कूड़े को जलाकर निस्तारण करने में लगे हुए हैं वही इस कूड़े की आग से उठता जहरीला धुआं गांव वालों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। निगम की लापरवाही के चलते अब नगर में जगह जगह कूड़े के ढेरों से उठता धुआं आम बात है। वृन्दावन के गौरा नगर कालोनी से सटे हजारीमल क्रिकेट ग्राउंड, और गांव अक्रूर के समीप बने नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड से उठता धुआं नगर निगम के दावों की सच्चाई उजागर करने के लिए काफी है। जहां नगर निगम कर्मी एन. जी.टी. के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कूड़े के ढेर में आग लगाकर कूड़ा निस्तारण करने में लगे हुए है। वही कूड़े के ढेर से उठते जहरीले धुएं के कारण ग्रामीणों के साथ साथ गोविंद गौधाम गौशाला में 1400 गायें बीमारी का शिकार बनने के कगार पर है। गांव अक्रूर निवासी विष्णु प्रसाद गोस्वामी का कहना है कि नगर निगम कर्मी कूड़े के ढेर में आग लगाते हैं इस आग से उठते धुंऐं के कारण गांव वासी खासे परेशान है। आलम यह है कि धुंऐं के कारण हम लोग खाना भी नहीं खा सकते। इतना बदबूदार धुआं उठता है की सब लोग परेशान हैं। वही गोविंद गो धाम गौशाला के डॉ हरिओम शर्मा ने बताया कि यह कूड़ा लगभग 1 महीने से लगातार जलाया जा रहा है। धुएं के कारण विकराल समस्या बनी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस धुऐं के कारण गायों को भी बहुत परेशानी हो रही है क्योंकि यह धुआं जहरीला धुआं है। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। वहीं गांव अक्रूर के एक अन्य निवासी बांकेलाल ने कहा कि गांव अक्रूर में जब यह धुआं हवा के साथ प्रवेश करता है तो गांव के लोगों को घंटों तक बहुत तेज खांसी उठती है। इस धुएं के कारण गांव में बच्चे और पशु भी बीमार हो रहे हैं। इस धुएं से खासी परेशानी होती है। और शाम के वक्त सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होनें जल्द ही प्रदूषण से निजात दिलाने की प्रशासन से मांग की है।













Related Items
'बिग बॉस 17' : बेहोश होने के बाद अस्पताल पहुंचीं आयशा खान
डेंगू ने मचाई खलबली, देर रात डीएम पहुंचे जिला अस्पताल
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खुलेंगे नए अस्पताल और मेडिकल कॉलेज