BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों ने मनाया होली मिलन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते संस्थान सदस्य व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी। मथुरा। लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के तत्वावधान में आपातकाल के विरोध में आन्दोलन कर लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों का होली मिलन कार्यक्रम श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के निकट स्थित धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त रेडियो अधिकारी गिर्राजकिशोर अग्रवाल को सर्वसम्मति से समिति का महामंत्री घोषित किया गया, जिसका सभी उपस्थितजनों द्वारा करतल ध्वनि से समर्थन किया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों के समक्ष आ रही समस्याओं व राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधा व सम्मान आदि प्रदान करने में प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही उपेक्षा के संबंध में चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज के पूर्व अध्यापक, संस्थान सदस्य व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि उक्त संदर्भ में जिलाधिकारी से शीघ्र ही संपर्क कर समस्याओं के स्थायी निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में हाल ही में दिवंगत हुए लोकतंत्र सेनानी वृन्दावन निवासी स्व.रामदेववर्मा, मथुरा निवासी स्व. रामदत्त शर्मा व स्व. भानवती अग्रवाल को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी। 
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह कौशिक, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सेवा महामंत्री गिर्राजकिशोर अग्रवाल, चै.नैपाल सिंह, बच्चू सिंह, गिर्राजकिशोर शर्मा, रामजीवन शर्मा, यशवन्त सिंह, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, ब्रहमकुमार कुलश्रेष्ठ, राजेश मंगला, सुखवीर सिंह, शशीन्द्र विश्वबन्धु व कृष्णगोपाल शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More