BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छात्राओं को आत्मनिर्भरता के साथ सुरक्षा के दिए टिप्स

हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राधानाचार्य डाॅ. अंजू सूद, चैकी प्रभारी विपिन गौतममहिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण पर हनुमान प्रसाद धानुका में चर्चा

वृंदावन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज वृंदावन में रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रमणरेती चैकी प्रभारी  विपिन गौतम एवं उप निरीक्षक  मोहित मलिक ने कार्यक्रम में शिरकत कर विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित जरूरी टिप्स के साथ महिला हैल्पलाइन नम्बर भी नॉट कराये गये। कहा कि छात्राओं को अपनी आत्मनिर्भरता, शारीरिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उपनिरीक्षक मोहित मलिक ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी स्थान पर किसी भी प्रकार का र्दुव्यवहार होता हुआ पाए तो पुलिस को अपना मित्र समझते हुए तुरंत सूचित करें। साथ ही उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अंजू सूद जी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का महत्व समझाया।

कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा अनुराधा शर्मा ने महिलाओं की दुर्दशा एवं कन्या भ्रुण हत्या पर कविता की प्रस्तुति के माध्यम से वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। तो वहीं छात्रा अनुपमा एवं सृष्टि ने यातायात नियमों का अनुसरण करने हेतु जगह-जगह गाइडलाइन से संबंधित पुलिस अधिकारियों से बोर्ड लगवाए जाने का अनुरोध किया। तदोपरांत रमणरेती चैकी प्रभारी विपिन गौतम ने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए। वही पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को जारी 100 डायल एवं हेल्पलाइन नंबर 1090 नोट कराए गए। चैकी प्रभारी ने छात्राओं को संोधित करते हुए महिलाओं के साथ किसी भी स्थान पर किसी प्रकार का दुर्व्यवहार होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की ताकीद की। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति से श्री पद्मनाभ गोस्वामी, बाॅके बिहारी शर्मा, डाॅ. के.एम. अग्रवाल, विश्वनाथ गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, वर्तिका गोयल, के के तिवारी आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More