BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज में प्रियाकान्तजू संग, होरी खेलूँ रंगभरी...

वंृंदावन स्थित प्रियाकांतजू संग होली खेलते ठाकुरजी महाराज एवं देवकी नंदन ठाकुजी प्रियाकान्तजू मंदिर में बिखरा ब्रज की सम्पूर्ण होली का रस-रंग

देवकीनंदन महाराज ने हाईड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर बरसाया टेसू का रंग

मथुरा। वृन्दावन नगर में गुरूवार को ठा0 प्रियाकान्तजू मंदिर पर ब्रज की सम्पूर्ण होली का रसरंग बिखर गया । देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुभक्तों ने रंग-गुलाल और फूलों की खूब होली खेली । मंदिर अट्टालिका से भक्तों पर हाईड्रोलिक पिचकारी से टेसू के फूलों का रंग गिराया तो श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे । ब्रजभक्ति के यह रंग तीन घंटे तक चटक होते रहे । महाभारत में युधिष्ठर बने गजेन्द्र चैहान भी ब्रज के रंगों में रंगे नजर आये ।

पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रियाकान्तजू मंदिर पर होली महोत्सव का आयोजन हुआ । प्रातः देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकान्तजू विग्रह पर गुलाल लगाया उसके बार नंदगाॅंव से आये कलाकारों ने नगाढ़ा बजाकर होली महोत्सव की शुरूआत की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं पर राधा-कृष्ण स्वरूपों ने लड्डू-जलेबी बरसाये । मंच पर गोप-ग्वालों के बीच पदों के साथ हास-परिहास प्रारम्भ हुआ जो बाद में लठामार होली में बदल गया । इसके बाद फूलों की होली से समूचे मंदिर परिसर में कृष्णकालीन होली के दृश्य जीवन्त हो उठे । देवकीनंदन महाराज ने तोय सौं हमारी कान्हाँ रंग मत डारो, गोरो-गोरो रंग मेरो कहूॅं है नाय जाये कारो..., ब्रज में प्रियाकान्तजू संग, होरी खेलू रंगभरी..., रंग मत डारे रे साँवरिया... जैसे भजनों की श्रंखला शुरू की तो मंदिर प्रागण में श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे । इसके बाद ठाकुरजी महाराज के साथ गजेन्द्र चैहान ने श्रद्धालुओं पर रंग और गुलाल बरसाया । 

इस अवसर पर बनवारी महाराज, दाऊदयाल महाराज ने भी भजन प्रस्तुत किये । संस्था सचिव विजय शर्मा, अजय भाटीवाल, रवि रावत, मधु कूपर, एच.पी. अग्रवाल, विशन गुप्ता, जौय गुप्ता, मोहन मगनानी, धन्नू भईया, जगदीश वर्मा, गजन्द्र सिंह, दिवाकर पचहरा, अमित, धमेन्द्र, जे.पी. सिंघल, मुकुन्द, श्यामसुन्दर शर्मा, अजय दुबे आदि के साथ देश के विभिन्न स्थानों से आये हजारों भक्त सम्मिलित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More