देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा की एक आवश्यक बैठक कुँवर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आवागढ़ हाउस में सम्पन्न हुई, जिसमें क्षत्रिय प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा इस सभा में निम्नलिखित प्रस्ताव सर्व सम्मिति से पारित किए गए।
ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में एक ऐसा संगठन ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के नाम से चल रहा है जो अवैध है और मात्र क्षत्रियों को गुमराह कर रहे हैं। जनपद में कुँवर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा उत्तर भारत जिसका रजि. नम्बर-8883 दिनांक 25.11.14 ही एक ऐसा संगठन है जो पूर्णतरूवैध और पंजिकृत है, जिसका मुख्यालय आवागढ़ हाउस में है। अतरू इस संगठन के अतिरिक्त यदि कोई दूसरा संगठन चलाया जा रह है तो उसे अवैध मानते हुए मात्र इसी संगठन को वैध माना जाए।
सर्व समित्ति से यह निर्णय किया गया कि क्षत्रियों में जन जागरण करने हेतु 15 मार्च को एक होली मिलन समारोह एवं खुला अधिवेशन आवागढ़ फार्म हाउस, बाईपास मथुरा पर आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि मा.सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कुँवर हरिवंश सिंह होंगे। अतरू अधिक से अधिक सभी घारों के क्षत्रिय इस समारोह में आने की कृपा करें। इसके बाद सौहदपूर्ण वातावरण में सभा समाप्त की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन सिंह सिसौदिया, महामंत्री थान सिंह, पूर्व प्रधान चंदन सिंह, लीला सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, संयोजक रमेश सिंह तौमर, मुकेश सिसौदिया, पप्पू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा विनय भाटी, जगन्नाथ सिंह, जगन्नाथ सिंह चैमुहां, शैलेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, हेमु सिंह, धर्मपाल सोलंकी, रतन सिंह, लोकमन सिंह, समय सिंह जेत, अनिरुध सिंह, लोकमणि सिंह आदि उपस्थित थे।













Related Items
ब्रजमंडल एडवोकेट एसोसिएशन ने वृंदावन में बार के नये पदाधिकारियों को किया सम्मानित
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की
क्षत्रिय राजपूतों का मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप