BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ब्रजमंडल एडवोकेट एसोसिएशन ने वृंदावन में बार के नये पदाधिकारियों को किया सम्मानित

मथुरा। ब्रजमंडल एडवोकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
ब्रजमंडल एडवोकेट एसोसिएशन का सम्मान समारोह होटल रॉयल भारती रुक्मणि विहार वृंदावन में एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्णचंद गोस्वामी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुआ। सचिव नवीन चौधरी एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत तेहतिया, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा एडवोकेट, सचिव सत्येंद्र परिहार, संयुक्त सचिव हरिओम शर्मा, ऑडिट निमेष गर्ग, कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह का सम्मान किया गया।


इस मौके पर सचिव नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मथुरा बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी अधिवक्ताओं के हितों का कार्य करें। किसी भी अधिवक्ता की कोई परेशानी हो तो उनका साथ दें, जिससे इस वर्ष का कार्यकाल एक यादगार रहे।


 कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र गौतम एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा, पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह, पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, ललित मोहिनी स्वरूप एडवोकेट, मनीष गोस्वामी, विजय किशोर गोस्वामी एडवोकेट, निरंजन गौतम एडवोकेट, सुधीर शर्मा एडवोकेट, राधा कांत शर्मा एडवोकेट, कृष्णा गोस्वामी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन नवीन चौधरी ने किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More