BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

समूचा वृंदावन नगर हुआ अबीर गुलाल से सराबोर

वृंदावन के रास्ते में अबीर गुलाल के साथ परिक्रमा करते भक्त मथुरा। जिले के वृंदावन नगर में सोमवार को रंगभरनी एकादशी पर बांकेबिहारी का आंगन यानी समूचा वृंदावन अबीर और गुलाल से सराबोर हो गया। सुबह से श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते पंचकोसीय परिक्रमा लगाते हुए अपने आराध्य ठाकुरजी बांकेबिहारी से होली खेली। 

सोमवार वृंदावन परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ढोल, मृदंग और मजीरा की धुन पर नाचते गाते और गुलाल उड़ाते चल रही थी। होली के रसिया की धुन पर युवा और वृद्ध भी जमकर थिरके। मथुरा मार्ग हो या छटीकरा मार्ग और फिर पानीगांव से होकर शहर में प्रवेश करने वाला रास्ता हर ओर हजारों भक्तों की टोलियां नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते शहर में प्रवेश कर रही थीं। दूर-दराज से वाहनों में आए श्रद्धालुओं को शहर के बाहर ही रोक दिया गया। जहां से अधिकतर श्रद्धालु पैदल ही परिक्रमा मार्ग तक पहुंचे और वहीं से परिक्रमा शुरू की, मंदिरों के दर्शन किए और लौट लिए। शहर के बाहर पूरे दिन वाहन पार्किंग से पहले कई किलोमीटर तक श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बांकेबिहारी समेत राधाबल्लभ, राधादामोदर, राधारमण, राधागोपीनाथ, गोविंद देव, मदनमोहन और राधाश्याम सुंदर समेत अनेक मंदिरों में पूरे दिन होली का उल्लास छाया रहा। भक्तों ने ठाकुरजी के साथ होली खेलने का जमकर आनंद उठाया। वृंदावन की कुंजगलियां सोमवार को गुलाल से पट गई, चारों ओर लाल रंग दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने निधिवन और सेवाकुंज में वृक्षों पर गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More