देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। आज बरसाने की लठामार होली को लेकर भी बरसाने में विशेष इंतजाम किये गये हैं। राधारानी की नगरी बरसाना में आज यानी शनिवार सीएम योगी की उपस्थिति में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमडे़ेगा। नंदगांव के हुरिहार शनिवार को बरसाना स्थित लाड़लीजी मंदिर आयेंगे और बरसाने की राधा स्वरूप गोपियों के साथ होली खेलेंगे। यहां की लठामार होली तो सायं पांच बजे शुरू होती है लेकिन उससे पूर्व सुबह से ही मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में होली के रंग, गुलाल उड़ेंगे। भारी पुलिसबल की व्यवस्था की गयी है। दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया है। लठामार होली के आमंत्रण के लिए सखियां नंदगांव पहुंची। बरसाना से बैंड बाजों के साथ सखियां नंदभवन आईं और लठमार होली के लिए कन्हैया को आमंत्रित किया। सिर पर गलाल की हांडी, पान, बीड़ा लड्डू लेकर राधा नाम की सखी और उनकी सहेलियां नंदभवन के दरवाजे पर पहुंची। सखी के सिर पर वृषभानु भवन से भेजी गई गुलाल की हांडी और गोपाल बाबा के हाथों में एक पोटली लगी हुई है। सखियों के नंदगांव में प्रवेश करते ही ग्वालों ने सभी का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद सखियों को कन्हैया के निज महल की ओर ले जाया गया। यहां सखियों ने फाग के निमंत्रण के रूप में गुलाल और लाड़ली जू राधा की भेंट सेवायतों को दी। सेवायतों ने इसे कन्हैया के चरणों में रखा। इसके बाद सखियों ने लाड़ली जी का आमंत्रण संदेश सुनाया। सखियों ने कन्हैया को जैसे ही निमंत्रण दिया तो यह सुनकर ग्वाल खुशी से झूमने लगे। वे सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे। सेवायत ने गुलाल की हांडी कन्हैया के चरणों में रखी। तुरंत बाद सखियों का प्रतिनिधित्व कर रही राधा सखी को प्रसाद लड्डू, इत्र आदि भेंट किया गया। होली के रसिया पर सखियों और ग्वालों के बीच नृत्य हुआ। सखियां ग्वालों पर भारी पड़ने लगी।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
राधाकुंड : वृद्ध माताओं ने खेली आराध्य संग होली