BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना मिशन ने किया पदाधिकारियों का स्वाफा पहनाकर स्वागत

कोरिया से आई टीम का स्वाफा पहनाकर स्वागत पं. अनिल शर्मा। कोरिया से आई टीम ने यमुना मिशन के साथ किया कालिन्दी का निरीक्षण

मथुरा। यमुना शुद्धिकरण के लिए यमुना मिशन काफी समय से यमुना जल प्रदूषण को कम करने के प्रयास में काफी समय से लगा हुआ है। इसी श्रृंखला में आज कोरिया से आई टीम ने यमुना मिशन के नेतृत्व में यमुना महारानी का निरीक्षण किया। 

यमुना मिशन के संयोजक पं.अनिल शर्मा ने बताया कि कोरिया से आई टीम ने आज कोरिया की सभी नदियों को स्वच्छ कर रखा है। वहां की नदियां भी पहले प्रदूषित थी, जिन्हें टीम के अथक प्रयासों से शुद्ध किया जा चुका है। यमुनाजल शुद्धिकरण के लिए विनय तिवारी के नेतृत्व में कोरिया से आई टीम में बल्र्ड के सबसे बड़े आर.के.टैक एवं चेयरमैन केके किम एवं सिहोल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन डा. अहन ने मोक्षधाम मसानी से यमुना मिशन मार्ग होते हुए कंसकिले तक का बारीकी से निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने बताया कि इनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। कालिन्दी के तट पर स्थित कंसकिले के समीप श्री शर्मा ने कोरिया से आई टीम के पदाधिकारियों का स्वाफा पहनाकर स्वागत किया। कोरिया से आई टीम के पदाधिकारियों  के सहयोग से यमुना जल को शीघ्र ही प्रदूषण से मुक्ति मिल  सकती है।  

इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, गोपाल लाल, महेश पंडित, मनीष सक्सैना, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, गौरव, गोपाल लाल, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, गीतेश शर्मा, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम, आदि थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More