BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बरसाना में लठामार होली आज, नंदगांव में खेली जाएगी कल

बरसाना में लठामार होली आज, नंदगांव में खेली जाएगी कलहोली के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण

मथुरा। राधारानी की नगरी बरसाना में लठामार होली के एक दिन पहले ही होली के रंग में रंग गई है। बरसाना की लठामार होली आज एवं नन्दगांव की लठामार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी। जिला प्रशासन ने बरसाने की लठामार होली में जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि से होली खेलने वाले स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पूरा मेला क्षेत्र तीन जोन और नौ सेक्टर में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी जहां एडीएम एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को दी गई है वहीं प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एसडीएमध्तहसीलदार एवं सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है। मंदिर लाडली जी महराज में जाने और आने के लिए वन वे किया गया है। एम्बुलेन्स के साथ नौ मेडिकल पोस्ट बनाए गए है। छेड़छाड़ और गुंडागर्दी रोकने के लिए सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ ही एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता तैनात किये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिसकर्मियों से तीर्थयात्रियों से अच्छा व्यवहार करने को कहा गया है तथा अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 

ब्रज की मशहूर होलियों में बरसाना की लठामार होली से एक प्रकार ब्रज की होली में तेजी आ जाती है। आकाशवाणी मथुरा वृन्दावन केन्द्र के निदेशक डा सत्यव्रत सिंह ने बताया कि आकाशवाणी का मथुरा-वृन्दावन केंद्र लठामार होली का प्रसारण शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे से प्रारम्भ करेगा जो 06 बजकर 05 मिनट तक चलेगा। ऐसो रस बरसै बरसाने जैसो तीन लोक में नाय की कहावत वर्तमान में बरसाने के लिए वास्तव में चरितार्थ हो रही है। जहां नई नवेली विवाहिता लठामार होली खेलने के लिए लालायित हैं वहीं बीमारी या अधिक आयु के कारण होली खेलने में असमर्थ रहने वाली वृद्ध महिलाएं भी लठामार होली का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More