देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। संस्कृति विभाग द्वारा वृंदावन शोध संस्थान के संयोजन में बरसाने में रंगोत्सव 2018 के अंतर्गत 23 और 24 को होने वाली जल सांझी तथा राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। गुरूवार को रमणरेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गयी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डाॅ॰ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि रंगोत्सव 2018 में बरसाना की पवित्र भूमि पर पारंपरिक लठामार होली के साथ ही देश के विभिन्न अंचलों से जुड़े कलाकार अपनी सहभागिता देंगे। साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केरल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत थैयम नृत्य के साथ ही रसिया परंपरा का गायन भी पारंपरिक वाद्य यंत्र बम के साथ होगा। जिसके लिए 400 कलाकार आमंत्रित किये गये है। इसी के साथ हरियाणा की होली, बुंदेलखंड का राई नृत्य, झूमर तथा राजस्थानी कलाकार भी चंग के माध्यम से होली नृत्य प्रस्तुत करेंगे। संस्थान के निदेशक सतीशचन्द्र दीक्षित एवं शासी परिषद सदस्य राधाकृश्ण पाठक ने कहा आयोजन के दौरान मणिपुर का रास एवं अवध की होली भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्शण है। जिसके लिए ख्याति प्राप्त कलाकार आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान राधा-कृश्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वरूप को पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान लक्ष्मीनारायण तिवारी ने बताया कि बरसाना के प्रियाकुंड पर फूलों से सांझी बनायी जायेगी तथा इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभागी कलाकार जल सांझी का प्रदर्शन भी करेंगे। जिन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस अवसर पर आचार्य विभुकृश्ण भट्ट, डाॅ॰ राजेष शर्मा, डाॅ॰ ब्रजभूषण चतुर्वेदी, रजत शुक्ला, श्रीकृष्ण गौतम सहित अनेक जन उपस्थित थे।













Related Items
जन्माष्टमी आज और कल, वैष्णव सम्प्रदाय 7 को, स्मार्त या गृहस्थ सम्प्रदाय 6 को मनायेगा, वृन्दावन और मथुरा में 7 सितम्बर को
भक्तों ने कराया राधा वृन्दावन चंद्र को यमुना विहार
वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में पानीहाटी चिड़ा दही महोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया