BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लठामार होली को लेकर केबिनेट मंत्री सहित ब्रज विकास ट्रस्ट उपाध्यक्ष ने परखी व्यवस्थाएं

निरीक्षण करते केबिनेट मंत्री एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मथुरा। बरसाना कस्बे में प्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियों को परखने के लिये धर्मार्थ कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनाराण के संग पर्यटक प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी  व ब्रज विकास ट्रªस्ट के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र एवं जिलाधिकारी सर्वश्र राम मिश्र ने अधिनस्थ कर्मचारियों को लेकर बरसाना में भ्रमण कर लठामार की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थों को शीघ्र कार्य जल्दी करवाने के निर्देश दिए। 

धर्मार्थ मंत्री चैघरी लक्ष्मीनारायण अधिकारयिों को लेकर सुबह दस बजे बरसाना में पहॅुचे। सिचाई विभाग के द्वारा गोवर्धन ड्रेन में चल रहे सफाई कार्य को देखकर समस्त अधिकारियों की भोंह तन गयी। और जेई को जमकर लताड लगाई। इसके बाद प्रिया कुण्ड का निरीक्षण कर राधारानी मंदिर जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व रंगीली महल में आयोजित मीटिंग में लठामार होली के दौरान नन्दगांव बरसाना के दो दर्जन मंदिरों आकर्षण विद्युत सजावट के साथ पुष्पों से सजाया जायेगा। 22 फरवरी से 24 फरवरी तक मणीपुर, केरल ,असम, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, के दो सौ  कलाकारों के द्वारा होली के रासों की प्रस्तुति दी जायेगी। वही नगर पंचायत को नगर की साफ सफाई को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

रंगीली महल में हुई बैठक में प्रमुख रूप से एसएसपी स्वप्निल ममगाई, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेन्द्र

प्रताप, एमबीडी की उपाध्यक्ष यशु रस्तोगी,सीडीओं पवन गंगवार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, अधिशासी अधिकारी राजेश चैधरी ,नरदेब चैधरी, मनोज फौजदार, रासविहारी गोस्वामी,, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी प्रीतम प्रधान ,महेन्द्र यादव , कृष्ण मुरारी गोस्वामी चैयरमैैन पति भगवान सिंह आदि मौजूद थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More