BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महामना गौ ग्राम का कल भूमिपूजन करेगंे सीएम योगी

महामना गौ ग्राम के साथ सीएम के आगमन को लेकर जानकारी देते संत गोविन्दानंद तीर्थ महाराज, एसके शर्मा एवं अन्य सीएम के आगमन से पूर्व आयोजकों ने की तैयारी पूर्ण 

वृंदावन। महामना पं0 मदनमोहन मालवीय की स्मृति में गांव एवं गौ की परिकल्पना को पूरा करने के प्रयास में हासानंद गौचर भूमि के नियास के द्वारा गौग्राम का भूमि पूजन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को करेगें। मुख्य मंत्री के आगमन के पूर्व आयोजकों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में शुक्रवार को आयोजकों द्वार एक कार्यक्रम का आयोजन चैतन्य बिहार के समीप मुख्य मंत्री के कार्य्रकम स्थल पर आयोजित किया गया। जिसमे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी।

बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं आगन्तुकों की सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होगें। संस्था के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गौ ग्राम के भूमि पूजन में देश की विभिन्न हस्तियां शिरकत करेगीं। जिनमें मुख्य रूप से सूबे के राज्यपाल, बिड़ला ग्रुप, डालमियां के साथ कई लोग शामिल होगें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में बताया कि 

11 फरवरी को प्रातः 8 बजे योगी आदित्यनाथ को विष्णुकांत शास्त्री द्वारा भूमि पूजन कराया जायेगा। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष एस के शर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को मुख्यमंत्री चैतन्य बिहार फेस-2 में गौग्राम के भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में संत-महंतों के साथ संस्था के पदाधिकारी एवं वीआईपी  शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस गौग्राम में 2000 गायों को रखने की क्षमता रहेगी। अनन्त वीर दास ने बताया कि सीएम योगी महामना गौग्राम के भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम सीएम योगी गौ पूजन करेंगे उसके बाद वो गॉ परिक्रमा करेंगे। उसके बाद ही विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया जाएगा। इस मौके पर अतुलकृष्ण महाराज, अनन्तवीर महाराज, ललित अरोड़ा, एसके शर्मा, संत गोविन्दानन्द तीर्थ, रामकृष्ण पाठक, सुनील शर्मा, गोपाल शर्मा, सुमित गौतम, गोविन्द शर्मा आदि थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More