देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अतिक्रमणकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन
दुकानदारों ने पुलिस पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप
वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर फड़ एवं ढकेल लगा कर अतिक्रमण कर रहे लोगों की बुधवार को पुलिस ने पिटाई कर डाली। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कुछ दुकानदारों ने पुलिस पर जबरन दुकान का सामान फेंकने व तोड़े जाने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह 10 बजे कोतवाली प्रभारी मय पुलिस बल के साथ विद्यापीठ चैराहा क्षेत्र पहुंचे। यहां सड़क पर लगे जाम को देखकर कोतवाली प्रभारी माथा ठकन गया। उन्होनें पुलिसिया अन्दाज में सड़क पर सामान लगाकर दुकान कर रहे लोगों को अतिक्रमण हटाने को कहा। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने गरीब तबके के लोगों को हटाये जाने से पहले अमीर वर्ग के दुकान दारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने की बात कही। यह सुन पुलिस का पारा चढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने कुछ दुकानदारों का सामान जबरन हटाया। जिस पर दुकानदार आक्रोशित हो उठे और पुलिस के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध जताने लगे। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस अतिक्रमण हटाने के नाम पर दोहरी नीति अपना रही है। गरीब तबके के दुकानदारों पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। जबकि लोगों का कहना है कि वृन्दावन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सही तालमेल न होने से वह दुविधा में फंसे है।
इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे प्रताप का कहना है कि पुलिस आए दिन हमारे साथ मारपीट करती है और सामान को नाली में फेंक देती है। वहीं रेडी संचालक सतीश ने बताया कि हम नाली के सहारे ठेल लगाते हैं। पुलिस ने हम पर लाठी बरसाई हैं यह गलत है। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप शर्मा, महेश अग्रवाल, दुर्गा गोला, सतीश गोला, सोहन सिंह, बनवारी लाल, मोहन सैनी, सतीश, प्रताप आदि मौजूद रहे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन