देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुठभेड़ में घायल शार्प शूटर ने खोले कई राज
दो महीने की रैकी के बाद दिया गया था वारदात को अंजाम
फरार शातिरों को पकड़ने के लिए पुलिस दे दबिशें
मथुरा। कोतवाली छाता क्षेत्र में हाइवे पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भाई पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी के समधी की हत्या करने के लिए दो माह से तैयारी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या करने के लिए सतेन्द्र फौजी गैंग के शार्प शुटर से दस लाख में बात पक्की करने के बाद पचास हजार रूपए एडवांस दिए गए थे। यह खुलासा पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शार्प शूटर ने पूछताछ के दौरान किया है। प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के समधी छाता के गोहारी निवासी पूर्व प्रधान सरमन चौधरी की हत्या करने के लिए उनके विरोधी राधाचरन और करमवीर निवासी गांव गोहारी ने दो महीने पहले ही योजना बना ली थी। वारदात करने से पहले शातिरों ने कई दिन पहले कैबिनेट मंत्री के समधी के आने-जाने की रैकी की थी। बताया कि गोहारी निवासी करमवीर,राधाचरन,मनोज,धर्मवीर और सीताराम किसी भी कीमत पर सरमन चौधरी को जिंदा नहीं छोड़ने चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सतेन्द्र फौजी गैंग के शार्प शूटर अशोक निवासी रान्हेरा थाना शेरगढ से मिल कर हत्या करने के लिए दस लाख रूपए तय किए थे। हत्या करने से पहले शार्प शूटर को पचास हजार एडवांस दिए गए थे तथा 9.5 लाख रूपए काम खत्म करने के बाद देना तय हुआ था। हत्या करने से पहले ही पुलिस से बचने के लिए करमवीर योजनाबद्ध तरीके से वारंट निकलने पर कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया था। इसके बाद नामजद लोगों ने शार्प शूटर अशोक के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री के समधी को हाइवे पर मौत के घाट उतारा था। मंगलवार देरशाम छाता-शेरगढ रोड़ पर मुठभेड़ के बाद स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सीओ छाता के नेतृत्व में शार्प शूटर को पकड़ लिया,शार्प शूटर पैर में गोली लगने से घायल हुआ तो वहीं दरोगा धीरज गौतम के हाथ में भी गोली लगने से घायल हुए हैं,वहीं गोहारी निवासी मनोज अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। शार्प शूटर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने फरार हुए आरोपी प्रदीप निवासी गोहारी को अकबरपुर के पास से मंगलवार रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एडवांस में दी गई नगदी में से 22.5 हजार रूपए,एक 315 बोर पोनिया,पांच खोखा कारतूस,पांच जिंदा कारतूस,घटना में प्रयुक्त प्लसर बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
एसएसपी ने तेजतर्रार पुलिस वालों को सौंपा था टाॅस्क
एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया बीस हजार का नगद इनाम
मथुरा। सरमन चौधरी की हत्या करने वाले शातिरों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीम को लगाया था। एसएसपी को इसका अनुमान था कि अगर टीम थोड़ी भी कमजोर हुई तो शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढेंगे। पुलिस मुठभेड़ के दौरान शार्प शूटर और प्रदीप की गिरफ्तारी होने पर एसएसपी ने स्वाॅट टीम और थाना छाता पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए 20 हजार का नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार,उपनिरीक्षक धीरज गौतम,रोहित कुमार,आरक्षी सोनवीर सिंह,पवन कुमार और स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार,सुल्तान सिंह,विपिन भाटी और आरक्षी सुरेन्द्र सिंह,लोकेश कुमार,हरवीर सिंह,अवनीष कुमार तथा विशाल गौतम शामिल रहे।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार