देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। नगर में बढ़ते अतिक्रमण एवं बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने व्यापारी नेताओं के साथ कोतवाली प्रांगण में बैठक कर सुझाव मांगे। इधर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि धार्मिक नगरी वृंदावन में अतिक्रमण एवं ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस के लिये जी का जंजाल बनी हुई है। लाख कोशिशों के बावजूद भी पुलिस अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से लागू करने में असफल ही रही है। इसी के द्रष्टिगत बुधवार को थाना प्रांगड़ में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों से सुझाव लेकर अग्रिणी रूप रेखा पर विचार किया। वही अपनी व्यथा सुनाते हुए व्यापारियों ने कहा कि नगर में आए दिन लगने वाले जाम से व्यापारी ही नहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है वही व्यापार भी प्रभावित होता है। व्यापारियों ने स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था में वनवे करने के साथ निम्न प्रकार के सुझाव कोतवाली प्रभारी को दिए। साथ ही व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही लूट और हत्या की वारदात पर चिंता व्यक्त कर सुरक्षा की मांग की। इस संबंध में बांके बिहारी व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि व्यापारी अतिक्रमण एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के कारण आए दिन लगने वाले जाम को दूर करने को सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में लग रही ढकेल आदि को हटाया जाये। उसके बाद व्यापारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगें। इस अवसर पर अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, गोविन्द खण्डेलवाल, पार्षद वैभव अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, रमेश सोनी, भानू, नीरज गौतम के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद रहे।













Related Items
सत्ता का जादूः कोतवाली से सड़क तक हुई ’मुर्दाबाद’, मूकदर्शक रही पुलिस
कोतवाली पुलिस ने दो हत्यारोपी दबोचे
MATHURA : डीएम, एसएसपी ने किया राया कोतवाली का निरीक्षण