BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यापारी को लूटने वाला एक शातिर बदमाश चढा पुलिस के हत्थे

व्यापारी को लूटने वाला एक शातिर बदमाश चढा पुलिस के हत्थेमुख्य सरगना को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिशें

 घटना में प्रयुक्त बाइक-नगदी बरामद

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र स्थित मांट-नौहझील मार्ग पर व्यापारी को लूटने वाले शातिर लुटेरों में से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। इस सबंध में एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कस्बा राया स्थित शिवपुरी कालोनी निवासी व्यापारी सिद्धार्थ अग्रवाल विगत 16 दिसंबर को नौहझील की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नौहझील से पहले पीछे से आए बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी को हथियारों का बल दिखाकर रोक लिया था और उसके पास रखे 74 हजार रूपए लूट कर फरार हो गए थे। एसपी ग्रामीण श्री शुक्ला ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बाजना रोड़ से शातिर लुटेरे महीपाल पुत्र रज्जो निवासी एदलपुर थाना खैर,अलीगढ को घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए शातिर के पास से लूटी गई नगदी में से 17 हजार पांच सौ रूपए और लूट की वारदात में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद की है। पूछताछ में पकड़े गए शातिर ने बताया कि गैग लीडर योगेश पुत्र वीरी सिंह निवासी गांव ककरैटिया थाना राया के साथ मिलकर व्यापारी को लूटा था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More