देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपुलिस जांच में निर्दोष लोग बचे
पीड़िता के परिजनों ने रंजिशन जेल भिजवाने के लिए निर्दोष लोगों पर भी लगाया था आरोप
मथुरा। थाना शेरगढ क्षेत्र स्थित गांव सेही की एक युवती से गैंगरेप की कहानी में पुलिस को झोल ही झोल मिले हैं। पुलिस की निष्पक्ष विवेचना से कई बेगुनाह जेल जाने से बच गए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,अन्य लोगों को रंजिशन फंसाने के लिए उनका नाम लिया गया था। इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि विगत सोमवार को गांव सेही की रहने वाली एक युवती के परिजनों ने नामजद लोगों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बताया कि मामला गंभीर होने के कारण इसकी जांच सीओ छाता चन्द्रधर गौड़ से करायी गई थी। उनका कहना था कि सीओ ने जांच में कई झोल देखकर पीड़ित युवती का मेडीकल परीक्षण कराया तो मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप जैसी कोई बात नहीं मिली तो पुलिस की जांच को और बल मिल गया। इसके बाद सीओ छाता के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रामेन्द्र शुक्ला ने बेहटा रोड़ के पास नगला जटवारी के पास ईंट भट्ठा से लाखन उर्फ लखन पुत्र थन्नो उर्फ थान सिंह निवासी गांव सेही को गिरफ्तार कर लिया। सीओ छाता ने पकड़े गए आरोपी से कड़ाई दिखाते हुए पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही युवती के साथ बलात्कार किया था। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देते समय उसके साथ कोई भी व्यक्ति नहीं था। सीओ छाता ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने रंजिशन झूठे मुकदमें में फंसाने के लिए पकड़े गए आरोपी के साथ ही निर्दोष लोगों के नाम भी रिपोर्ट में लिखा दिए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन