BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट करने वाले गैंग का एक शातिर पुलिस ने दबोचा, गैंग लीडर अभी भी फरार

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला एवं छाता सीओ पत्रकारों को जानकारी देते हुए मथुरा। नौहझील थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर मांट रोड पर हुई लूट का खुलास किया है। इसके कब्जे से लूटी हुई रकम में से साढ़े 17 हजार रूपए व मोटर साइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आज एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए उसे जेल भेजा है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि बीतीरात नौहझील थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, उसी दौरान बाजना रोड सैय्यद पीर के पास नौहझील में पुलिस टीम ने महीपाल पुत्र रज्जो निवासी ऐदलपुर थाना खैर अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने 16 दिसम्बर की रात्रि मांट रोड पर हुई लूट को स्वीकार किया है, इसके गैंग का लीडर योगेश पुत्र वीरी सिंह निवासी ककरेटिया  है। पुलिस इसकी तलाश सरगर्मी से कर रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

शादी समारोह में से चोरी करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार 

 

मथुरा। सगाई समारोह में डकैती डालने वाले गिरोह का एक बदमाश बलदेव पुलिस ने बीतीरात गिरफ्तार कर आज उसे एसएसपी के समक्ष पेश किया है। विदित रहे कि थाना बलदेव में नामजद 6 बदमाशों में से यह एक अभी पकड़ा गया है, बाकी पांच की पुलिस तलाश में जुटी है। इसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि नामजद बदमाशों में से पुलिस टीमों ने एक बदमाश केहरी सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी नगला पैंठ को गिरफ्तार किया है।

विदित रहे कि 7 दिसम्बर थाना बलदेव निवासी कृपाल सिंह पुत्र राम खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि नगला पैठ में सगाई समारोह के दौरान नामजद लोगों ने डकैती की और वारदात को अंजाम दिया था, इस गैंग के बदमाशों ने जेवरात, आभूषण नगदी और लाइसेंसी बंदूक ले गए थे।  

 

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

नंदगांव में हुई युवक की मौत का आरोपी हिरासत में 

मथुरा। जिले की दो थाना प्रभारियों ने गैंगरेप तथा युवक की मौत से पर्दा उठाया है, जिसकी जानकारी आज एसएसपी सभागार में पत्रकारों को देते हुए एसपी देहात आदित्य शुक्ला एवं छाता सीओ ने दी है। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना शेरगढ क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप के मामले में सीओ छाता चन्द्रधर गौड ने गहन पूछताछ के दौरान घटना का खुलासा किया है। सीओ छाता के नेतृत्व में थाना प्रभारी शेरगढ रामेन्द्र शुक्ला ने दुराचार करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ छाता ने पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अकेले ही बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था, उसके साथ कोई और नहीं था। सीओ छाता की गहन पूछताछ से निर्दोष लोग बच गए। 

थाना बरसाना क्षेत्र स्थित नन्दगांव में युवक की मौत पर पड़ा पर्दा पुलिस ने हटा दिया है। सीओ छाता चन्द्रधर गौड के निर्देशन में जांच के दौरान पुलिस ने नंदगांव निवासी ईसाक को पकड़ लिया है। पकड़े गये आरोपी ने मृतक भरत को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, जिससे घबराकर भरत ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक युवक भरत  द्वारा आत्महत्या के लिए प्रयुक्त किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More