देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिला सूचना कार्यालय के मददगार 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन जिला सूचना कार्यालय के सभागार में किया गया, जिसमें सूचना केन्द्र के मददगार धनश्याम सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी। सूचना कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घनश्याम सिंह को फूल मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि धनश्याम सिंह सादा जीवन उच्च विचार, कर्मठ, अनुभवी, विश्वासपात्र कर्मचारी रहे हैं। मददगार पद के अतिरिक्त जो भी कार्य उन्हें सौंपे गये बड़ी निष्ठा एवं लगन से सम्पन्न किया। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने सभी के प्रति सदैव सम्मानजनक व्यवहार कियां। जीवन के 60 वर्ष पूरे करने के पश्चात भी सक्रिय जीवन के लिए प्रसन्नचित्त माहौल को बनाये रखने में सक्षम हैं। इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय से लेखाकार श्याम बिहारी गौतम, मो0 जफर, बच्चू सिंह, गोविन्द सिंह, राजू शर्मा, नारायण सिंह सिसौंदिया एवं निर्वाचन कार्यालय से रामवीर सिंह, दयाचन्द राजौरिया, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।













Related Items
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
तीन साल, सात महीने इंतजार के बाद भी नहीं मिली सही सूचना
सुप्रीम कोर्ट : अटॉर्नी जनरल ने ईमेल के जरिये ट्रिब्यूनल में रिक्तियों के लगभग भरने की सूचना दी