BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऊर्जा मंत्री ने जनता दर्शन से किया समस्याओं का निवारण

मार्निंग वाॅक के दौरान रेनबसेरा का निरीक्षण करते हुए

कम्बल बांटते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मॉर्निंग वॉक से किया सेहत के लिए जागरूक

रैन बसेरे व परिक्रमार्थी विश्रामस्थल का निरीक्षण और कंबलों का निःशुल्क वितरण 

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पं.श्रीकान्त शर्मा जी ने वर्ष के आखिरी दिन राधा वैली स्थित आवास पर जनता दर्शन कर आमजन की समस्याओं व शिकायतों का संज्ञान लिया। ऊर्जा मंत्री ने बिजली के मीटर तेज चलने, बिल अधिक आने, बकाया बिलों के भुगतान से जुड़ी दिक्कतों और ट्यूबवेल कनेक्शन जारी होने में देरी आदि बिजली संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के अनुरूप उनके निदान के लिए जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए। आर्थिक स्थितिवश एकमुश्त बकाया बिल चुकाने में असमर्थ लोगों की समस्या पर, अधिकारियों को नियमों के अनुसार किश्तों में बिल जमा करने की छूट देने के निर्देश दिए। मीटर तेज चलने की शिकायतों पर अधिकारियों को चेक मीटर लगाकर जांच करने को कहा।

जनता दर्शन में लोगों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने और पुलिस-प्रशासन से संबंधित समस्याएं भी रखीं। इनके समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को संबंधित मामलों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने नए साल पर मथुरावासियों को अच्छी सेहत के लिए जागरूक करने के लिए टैंक चैराहे से होली गेट तक मॉर्निंग वॉक किया। सुबह 8ः30 बजे शुरू हुई इस वॉक को जनपद के समाजसेवियों,स्कूली छात्रों,युवाओं,सांस्कृतिक संगठनों और आम लोगों का भरपूर समर्थन मिला। 

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा, नए साल में हमें मिलकर ब्रज के विकास के लिए दो संकल्प पूरे करने हैं। एक,मथुरा को स्वच्छता के मामले में देश में अव्वल बनाना है और दूसरा,नियमित मॉर्निंग वॉक व योग से खुद को स्वस्थ रखना है। हमें 2018 में मेरा मथुरा- स्वच्छ मथुरा के साथ मेरा मथुरा-स्वस्थ मथुरा का स्वप्न भी साकार करना है। प्रधानमंत्री  का संकल्प सशक्त व सक्षम न्यू इंडिया का निर्माण है। हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहकर इस संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दे सकते हैं। हमारा बेहतर स्वास्थ्य देश के विकास की पूंजी है।

 

रैन बसेरे और परिक्रमार्थी विश्रामस्थल का निरीक्षण

 

भूतेश्वर तिराहे पर नगर निगम के रैनबसेरे का श्री शर्मा ने निरीक्षण किया और ठहरने वालों की उपस्थिति के रजिस्टर को जांचा। रैनबसेरे में रात्रि विश्राम की सुविधाओं को देखने के बाद उन्होंने शौचालयों का मुआयना किया। शौचालयों में सफाई की ठीक स्थिति न होने पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने फायर स्टेशन के नजदीक परिक्रमार्थी विश्रामस्थल का निरीक्षण किया। विश्रामस्थल में यात्रियों के लिए जमीन पर गद्दे बिछे होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा, और फोल्डिंग और दरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शौचालय,पेयजल व सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर करने के निर्देश दिए। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More